ग्रैंड क्रिसमस पार्टी में खास अंदाज में अरबाज़-सौहेल के साथ नाचते दिखे सलमान खान

Summary :

सलमान खान ने एक तरफ जहाँ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिये शानदार पार्टी रखी वहीँ अपने फैंस को ये वीडियो बतौर क्रिसमस तोहफे के रूप में दिया।

सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है और अपने जन्मदिन से पहले बीते 25 दिसंबर को उन्होंने एक शानदार क्रिसमस पार्टी रखी जिसमे मशहूर बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

इस वीडियो में सलमान खान अपने भाई सोहैल और अरबाज़ के साथ डांस फ्लोर पर मस्ती में डांस करते नजर आ रहे है। सलमान ने एक तरफ जहाँ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिये शानदार पार्टी रखी वहीँ अपने फैंस को ये वीडियो बतौर क्रिसमस तोहफे के रूप में दिया।

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान खान के इस डांस वीडियो में सोहैल और अरबाज के साथ उनके जीजा आयुष शर्मा भी डांस करते नजर आ रहे है। पार्टी के बाद सलमान खान ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसपर उन्होंने कैप्शन दिया ‘Merry Xmas to all….’

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

आपको बता दें ये पार्टी सलमान खान ने अपने घर में दी थी और इस पार्टी में करण जौहर , कटरीना कैफ , मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल हुए थे। कटरीना सलमान की आने वाली फिल्म भारत में उनकी को स्टार है और इस पार्टी में वो अपने पेरेंट्स के साथ शामिल हुई।

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

इस पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ साथ स्टार किड्स का भी जमावड़ा लगा और करण जौहर के बच्चे यश और रूही , शाहरुख़ खान के बेटे अबराम , और तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी शामिल हुए और क्रिसमस पार्टी को एन्जॉय किया।

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों के अलावा इस पार्टी में सलमान खान का पूरा परिवार भी शामिल हुआ था। सलमान खान की दोनों बहने अर्पिता और अलवीरा भी इस पार्टी में शामिल हुई थी।

देखें विडियो :

पार्टी में कुछ ऐसे शामिल हुए सितारे और स्टार किड्स 

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान की क्रिसमस पार्टी में कैटरीना कैफ।

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान की क्रिसमस पार्टी में बेटे आहिल के साथ अर्पिता खान शर्मा

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान  की क्रिसमस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे अबराम

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान की क्रिसमस पार्टी में हेलेन

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान की क्रिसमस पार्टी में करण जौहर

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान की क्रिसमस पार्टी में करण जौहर के बच्चे यश और रूही

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

सलमान की क्रिसमस पार्टी में सुनील ग्रोवर

सलमान खान की क्रिसमस पार्टी

आपको बता दें सलमान अब अपने 53वें जन्मदिन की पार्टी गुरूवार को अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर करेंगे। बुधवार को सलमान को उनके मेहमान पनवेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और उसके बाद उनके जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी की जाएगी।

दानिश जेहन की मौत को सुर्खियाँ बनाने पर अर्शी खान का विकास गुप्ता पर फूटा गुस्सा

Desk Team