कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने चारों ओर तबाही मचाई हुई है। रोजाना कोरोना वायरस से जहां लाखों लोग इस संक्रमण का शिकार हो रहे हैं तो हजारों की तादाद में लोगों की जान जा रही है। इस दौरान बॉलीवुड जगत भी अपना बढ़ चढ़कर योगदान दे रहे हैं। कोरोना काल में लगातार लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद के बाद अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी कोरोना संकट के बीच जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटेड की तस्वीरें शेयर की हैl इसके जरिये उन्होंने बताया है कि वह लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं।

कोरोना संकट के बीच सलमान खान राहत कार्य में लगे हुए हैं। पिछले दिनों एक्टर फूड पैकेट भी बांटते नजर आए थे। तो अब सलमान खान ने कोरोना संक्रमित लोगों के लिए 500 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटेड आयात करवाए है, जिसकी जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी है। इस दौरान उन्होंने एक नंबर भी शेयर किया है जिस पर फोन करके मदद ली जा सकती है।
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है,जिसमें उन्होंने बताया है कि 500 कंसंट्रेटर का पहला लॉट मुंबई पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर दिया है, जिस पर फोन करके कोरोना मरीज ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटेड का फ्री में लाभ उठा सकते हैं,एक्टर ने साथ ही ये भी बताया कि यह निशुल्क दिया जाएगा। इसका यूज कोई भी कर सकता है और ठीक होने के बाद इसे आपको लौटाना भी होगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई को रिलीज हुई है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



