एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। 19 मई को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सोनम के पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर ने अपनी 37 वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। वहीं, जहां एक और अनिल कपूर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में छाए रहते है तो सुनीता उतनी ही ज्यादा लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

वह सोशल मीडिया भी कोई ज्यादा एक्टिव नहीं रहती और न ही उनकी तस्वीरें देखने मिलती है, ऐसे में उनकी सालगिरह के मौके पर बेटी सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और साथ ही बेहद खूबसूरत पोस्ट साझा कर माता-पिता को सालगिरह की बधाई दी।

सोनम ने शेयर की तस्वीर
एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की है, इसमें एक तस्वीर में अनिल और सुनीता चाय की प्याली पकड़े नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां अनिल कपूर सफेद शर्ट पहने नजर आ रहें हैं तो वहीं सुनीता सफेद टी शर्ट पहने दिखाई दे रहीं हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में अनिल और सुनीता एक सोफे पर बैठकर मिक्सटेप देखते नजर आए। वहीं ये विंटेज तस्वीरें फैंस को काफी पसंद अच्छी लगी।

इन तस्वीरों के कैप्शन में सोनम ने लिखा, ‘ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब मैं आप दोनों के प्यार को देखकर हैरान नहीं होती। मैं आपका धन्यवाद करना चाहूंगी कि आपने मुझे सिखाया कि चाहे जिंदगी में कुछ भी हो जाए लेकिन प्यार और परिवार ही विजेता होता है’। शादी के 37 साल और 11 साल एक दूसरे को डेट करते हुए 48 साल से आप साथ हैं और ये गिनती आगे बढ़ती ही रहेगी। काश मैं आपको मिलकर गले लगा सकती। शादी की सालगिरह की बहुत बहुत बधाई मम्मी पापा। आपको ढेर सारा प्यार।
काम की बात करें तो सोनम काफी लम्बे वक्त से लंदन में हैं फिल्मों से दुरी बनायीं हुई है। फिलहाल एक्ट्रेस लंदन में हैं और जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



