Ceasefire के बाद ट्वीट करने पर बुरे फंसे Salman Khan, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

Summary :

सलमान के सीजफायर ट्वीट पर फैंस का गुस्सा

सलमान खान का सीजफायर पर ट्वीट सोशल मीडिया पर बवाल का कारण बना। फैंस ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर बॉलीवुड के बहिष्कार की मांग की। विवाद बढ़ने पर सलमान ने ट्वीट डिलीट किया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे। यूके टूर भी पोस्टपोन कर दिया।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या पर नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बाद “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे अहम सैन्य अभियान पर उनकी चुप्पी के कारण सोशल मीडिया यूजर्सभड़क गए। वहीं अब सीजफायर यानी युद्धविराम पर किए गए उनके एक ट्वीट पर नया बवाल खड़ा हो गया है।

सलमान खान पर बरसे फैंस

सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “सीजफायर के लिए भगवान का शुक्र है।” एक्टर के इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद उनका ये ट्वीट वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो उन्हें ‘गद्दार’ तक कह डाला और बॉलीवुड के बहिष्कार की मांग भी उठाई।

Salman Khan

ट्वीट किया डिलीट

बढ़ते विवाद के बीच सलमान को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। हालांकि तब तक कई यूजर्स इसका स्क्रीनशॉट ले चुके थे और मामला थमने की बजाय और गर्मा गया। एक ट्रोलर ने गुस्से में लिखा, “सलमान खान अब एक्टर के रूप में खत्म हो चुके हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “सलमान, आमिर, शाहरुख और करीना कपूर समेत पूरे बॉलीवुड का बहिष्कार करो।”

Salman Khan

एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, “जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तब कोई ट्वीट नहीं किया, लेकिन अब अचानक भगवान का शुक्रिया क्यों? क्या ये पाकिस्तान के लिए साइलेंट सपोर्ट है?”

PVR और Inox ने Bhool Chuk Maaf के मेकर्स पर ठोका 60 करोड़ मुकदमा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

यूके टूर पोस्टपोन

साथ ही बता दें, इन प्रतिक्रियाओं के बीच सलमान खान ने अपने अपकमिंग यूके टूर को भी पोस्टपोन कर दिया है। उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा, “यह समय जश्न का नहीं, एकजुटता का है।”

Salman Khan

बॉलीवुड सितारे चुप

सलमान के ट्वीट के बाद ट्रोल्स लगातार उन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वो ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर क्यों नहीं बोलते, जबकि युद्धविराम पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। बॉलीवुड के अन्य सितारे भी इस मुद्दे पर चुप हैं, जिससे सोशल मीडिया पर ये बहस और तेज हो गई है कि क्या इंडस्ट्री के कुछ लोग खास मुद्दों पर जानबूझकर चुप्पी साधे रहते हैं?

Yashika Jandwani