उत्तर प्रदेश में लगातार तबादलों का क्रम जारी है। वहीं, रविवार को यूपी पुलिस विभाग में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, नवीन तैनात किए गए अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ क्षेत्र) और पुलिस आयुक्त (प्रयागराज) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। इसके साथ ही, कई अन्य पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भी नए स्थानों पर तैनात किया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को लखनऊ क्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक की कमान सौंपी गई है। वहीं, शासन ने लखनऊ में पीएसी महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नियुक्त किया है।
उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय का चार्ज दिया गया है। जोगेंद्र कुमार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है। इसी प्रकार हरीश चंद्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर बनाया गया है। संजीव त्यागी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन बनाया गया है। हेमंत कुटियाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ लखनऊ बनाया गया है।
रामबदन सिंह को अपर पुलिस आयुक्त आगरा बनाया गया है। रमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानायक, पीएसी मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। अमित कुमार को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले जारी हैं। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था में चुस्ती लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



