Dhurandhar फिल्म के हिट होने पर सलमान खान में नजर आया बदलाव, हिंदु सेंट्रिक फिल्म करने के लिए मजबूर हुए भाईजान

Salman Khan In Raja Shivaji

Salman Khan In Raja Shivaji: रितेश देशमुख और जेनेलिया स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज यानि 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में कई स्टार्स देखने को मिले हैं, लेकिन इस मल्टी स्टारर फिल्म में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं सलमान खान। क्योंकि रिलीज के बाद इस फिल्म से सलमान खान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वे मूंछों और भगवा पगड़ी में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान कैमियो करते हुए जीवा महाले के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Raja Shivaji Release Date: कैसी है राजा शिवाजी फिल्म?

Salman Khan In Raja Shivaji
Salman Khan In Raja Shivaji (Source: Social Media)

राजा शिवाजी मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। जिसमें रितेश देशमुख लीड रोल निभा रहे हैं। इस मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, विद्या बालन, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और भाग्यश्री जैसे कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करते दिखाई दिए हैं।

ऐसे में फिल्म रिलीज के साथ ही सलमान का लुक सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पारंपरिक मराठा आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सलमान के किरदार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले नहीं की गई थी। लेकिन अब फिल्म रिलीज के बाद यह साफ हुआ है कि वे एक कैमियो रोल में नजर आए हैं।

Salman Khan Approach: सलमान ने खुद फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी

Salman Khan In Raja Shivaji
Salman Khan In Raja Shivaji (Source: Social Media)

रितेश देशमुख ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि सलमान ने खुद फिल्म में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्मों ‘लय भारी’ और ‘वेद’ में भी सलमान मौजूद थे। ऐसे में इस फिल्म में भी उन्होंने दोस्ती के चलते काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि सलमान के इस फिल्म में शामिल होने की इच्छा जताने को लेकर अब एक अलग चर्चा भी सोशल मीडिया पर होने लगी हैं।

Salman Khan Sudden Change: सलमान खान अचानक करने लगे हिंदु सेंट्रिक फिल्में

Salman Khan In Raja Shivaji
Salman Khan In Raja Shivaji (Source: Social Media)

दरअसल जबसे फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, तबसे ही ये देखने को मिला है कि हर कोई ज्यादातार हिंदु सेंट्रिक फिल्में बनाने लगा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग अब ये मानने लगे हैं कि सलमान खान ने भी यही सोचकर इस फिल्म में काम करने के लिए अप्रोच किया होगा। क्योंकि बीते कुछ सालों में हिंदुओं के सम्मान को दिखाती हुई, जितनी भी फिल्में बनी हैं वो ज्यादातार हिट ही साबित हुई हैं।

वहीं पहले के समय में ऐसा देखने को मिलता था कि फिल्म मेकर्स ज्यादातार फिल्मों में हिंदु मुस्लिम एंगल डालकर उसमें मुस्लिम्स को एकदम सही और हिंदुओं को गलत दिखाकर लोगों के सामने पेश किया करते थे। हालांकि बीते कुछ सालों में हालात सुधरे हैं और लोगों ने इस बात पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है कि अब कोई भी हिंदु विरोधी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज ना हो पाए।

Read More: ‘सरके चुनर’ के बाद अब एक बार फिर वायरल हुआ Nora Fatehi का अश्लील गाना, जानें एक्ट्रेस क्यों हुईं ट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।