Nora Fatehi Trolled: बॉलीवुज की डिवा नोरा फतेही हर बार अपने किसी ना किसी गानें के चलते विवादों में आ जाती है। हाल ही में उनका गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ अपने लिरक्स की वजह से चर्चाओं में आया था और अब उस गानें की ही तरह एक और नोरा का गाना लिरिक्स की वजह से कॉन्ट्रोवर्शियल बन गया है।
Nora Fatehi Old Song: नोरा फतेही का पुराना गाना हुआ वायरल
दरअसल ये गाना थोड़ा पुराना है, जिसमें नोरा ने आइटम सॉन्ग किया है। सरके चुनर तेरी सरके को देश भर में क्रटिसिज्म का सामना करते हुए एक महीना भी नहीं हुआ है और अब इंटरनेट यूजर्स ने नोरा का एक और गाना खोज निकाला है जो उतना ही ‘भद्दा’ और ‘भड़काऊ’ है। 2024 में, नोरा ने वरुण तेज की फिल्म मटका में एक डांस नंबर किया था। ‘ले ले ले राजा’ गाने में नोरा अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाती हैं, लेकिन इसके बोल काफी बेकार और डबल मीनिंग हैं।
Lyrics Of Song: क्या है गानें के लिरिक्स?
फैंस का कहना है कि गाने का हिंदी वर्जन जानबूझकर बेतुका और बेहद अपमानजनक बनाया जा रहा है। गाने की पहली चार लाइनें हैं “ले ले ले ले राजा, कच्ची कली हूं रोजा। खोलूं खोलूं आजा, जन्नत का दरवाजा। ले ले ले ले राजा, मैं हूं ताजा ताजा, अपना दे मुझे ले जा खाएगा क्या खरबूजा।” यहां नोरा अपना कम्पेरिजन तरबूज से कर रही हैं. लेकिन गानें के लिरिक्स को सुनकर लग रहा है कि वो किसी अश्लील किस्म की ऐसी बात कर रही हैं, जो कि किसी को भी उनकी ओर उत्तेजित कर सकती है।
Trending Song: गानें के हिंदी वर्जन ने बिगाड़ा माहौल

इस गाने का हिंदी वर्जन अब इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इसकी असल वजह म्यूजिक नहीं बल्कि वो बोल हैं जो कि गोपाल राम ने लिखे हैं। नेटिज़न्स इस बात पर भड़क रहे हैं कि नोरा ने ऐसे गानों पर नाचना कैसे शुरू कर दिया और हाल ही में हुए विवाद से पहले तक उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। एक नेटिज़न ने कमेंट में लिखा कि, “इससे कोई हिंदी सिखाओ यार।” तो वहीं दूसरे नेटिज़न ने लिखा, “मुझे हैरानी है, बिना लिरिक्स का मतबल जाने कोई कैसे अपने एक्सप्रेशन्स दिखा सकता है और कैसे इतने अच्छे तारीके से उसपर नाच सकता है।”
एक नेटिज़न ने नोरा को “भारत की राष्ट्रीय घटिया लड़की” तक कह दिया। कई लोगों ने ये भी कहा है कि वह सब जानती है, वो कोई बच्ची नहीं है बस नासमझी का ड्रामा करती है। नेटिज़न्स नोरा और उन म्यूजिशियन्स के साथ साथ फिल्म निर्माताओं पर भी साफ तौर पर भड़क रहे हैं जो फैंस को उत्तेजित करने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल करते हैं। अब नेटिजन्स ऐसा क्यों बोल रहे है, इसके बारे में भी हम आपको बता ही देते हैं।
Controversy On The Song: पहले किस गानें को लेकर हुआ था विवाद?

हाल ही में जब सरके चुनर गाने को लेकर विवाद हुआ था, उसके कुछ दिनों बाद ही नोरा फतेही ने अपना बचाव करते हुए बयान दिया था कि, उन्हें कन्नड़ समझ नहीं आती थी और उन्होंने पूरी तरह से टीम द्वारा बताई गई बातों पर भरोसा किया था। नोरा ने फिल्म निर्माताओं को लताड़ लगाते हुए ये भी कहा था कि, “उन्होंने अभी जो कुछ भी किया है, जैसे कि हिंदी वर्जन बनाना, आवाज को हिंदी में डब करना और ऐसे बोल डालना जो बेहद अश्लील हैं, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने मुझसे कोई अनुमति नहीं ली, उन्होंने मुझसे इस गाने को रिलीज करने से पहले कोई इजाज़त नहीं ली।”
इसके बाद गाने को राष्ट्रीय महिला आयोग की कानूनी कार्रवाई के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया था। फिर हाल ही में संजय दत्त ने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी भी मांगी और 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई के लिए पैसा देकर उनकी मदद करने का वादा भी किया।


Download Android App
Download iOS App




