CISCE ने 10वीं व 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 100 प्रतिशत अंकों के साथ झारखंड की शांभवी ने देशभर में टॉप की 12वीं परीक्षा

CISCE Result Topper 2026

CISCE Result Topper 2026 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल भी परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. CISCE ने 2026 के ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत 99.18% और 12वीं का 98.13% रहा. लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12वीं में 99.45% और 10वीं में 99.37% पास प्रतिशत हासिल किया.

बता दें, इस साल झारखंड के जमशेदपुर शहर की रहने वाली शांभवी तिवारी ने 12वीं (ISC) बायो साइंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है. यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, न सिर्फ सांभवी व उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी बड़ी बात है.

सांभवी बनी टॉपर

सांभवी ने सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है, और शांभवी की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता को जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. शांभवी की इस सफलता पर परिवार वालों ने जम कर खुशियां मनाई हैं. परिवार के लोगों को कहना है कि शांभवी की यह सफलता सिर्फ परिवार ही नहीं पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है.

स्कूल प्रबंधन ने शांभवी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता भविष्य के परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. शांभवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों के अटूट सहयोग और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है. 12वीं विज्ञान जैसी कठिन परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है.

बता दें इस बार पास प्रतिशत पिछले वर्षों की तरह ऊंचा बना हुआ है. वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 99.09%, 2024 में 99.47% और 2023 में 96.26% रहा था. इससे साफ है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में सफल हो रहे हैं.

4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की इस बार ICSE और ISC परीक्षाओं में 4 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया. कोई भी छात्र अपना रिजल्ट results.cisce.org के जरिए देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है.

यह भी पढ़ेंहमें एग्जिट पोल देखने की जरूरत नहीं, बदलाव के पक्ष में हैं लोगों का मूड : अग्निमित्रा पॉल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।