कौन है वो एक्ट्रेस जिसे Salman Khan के साथ थप्पड़ सीन करने पर लगा इतना डर कि Set पर ही रो पड़ी?

Summary :

सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म में सलमान ने राधे नाम के जुनूनी आशिक का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों की काफी सरहाना मिली थी। फिल्म में कई यादगार किरदारों के साथ एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) भी नजर आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सलमान खान ने उनके साथ ऐसा प्रैंक किया कि वह रोने लगीं और उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।…

सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म में सलमान ने राधे नाम के जुनूनी आशिक का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों की काफी सरहाना मिली थी। फिल्म में कई यादगार किरदारों के साथ एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) भी नजर आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सलमान खान ने उनके साथ ऐसा प्रैंक किया कि वह रोने लगीं और उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।

इंदिरा कृष्णन ने क्या कहा

इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान खान (Salman Khan), संजय दत्त और सुनील शेट्टी सेट पर सबसे बड़े प्रैंकस्टर थे। उन्होंने कहा कि ‘तेरे नाम’ की शूटिंग के दौरान एक सीन में मुझे सलमान को थप्पड़ मारना था। लेकिन शूटिंग से पहले सलमान मेरे पास आए और कहा, “आप थप्पड़ मारोगी तो फिर कुछ भी हो सकता है, सोच लो क्या होने वाला है।” इस चेतावनी के बाद इंदिरा थोड़ी घबरा गईं, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वाकई कुछ गलत होगा। फिर भी वह सीन के लिए तैयार हो गईं।

salman khan indira krishnan

“इंडस्ट्री से बैन हो जाऊंगी”

सीन की शूटिंग खत्म होते ही सलमान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड और बाकी टीम ने माहौल को और गंभीर बना दिया। इंदिरा(Indira Krishnan) ने बताया कि शूटिंग के बाद बॉडीगार्ड ने आकर कहा, “मैम आपने क्या कर दिया? प्रेस वाले आ गए हैं, आप तुरंत वैनिटी वैन में जाकर बैठ जाइए।” इतना सुनते ही इंदिरा को शक हुआ कि शायद कुछ गड़बड़ हो गई है। उन्होंने देखा कि सेट के बाहर वाकई कुछ मीडिया वाले मौजूद थे, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

टीम के लोगों ने उनसे कहा कि “आपने भाई को थप्पड़ मार दिया है, अब इंडस्ट्री से बैन हो सकती हैं।” इंदिरा ने बताया कि वह यह सब सुनकर फूट-फूट कर रोने लगीं और उन्हें सच में लगने लगा कि उनका करियर अब खत्म हो चुका है।

salman khan

एक घंटे तक चला प्रैंक

हालांकि कुछ समय बाद सलमान खान और टीम ने इंदिरा को बताया कि ये सब एक प्रैंक था। उन्होंने बताया, “एक घंटे तक उन्होंने मेरे साथ यह मजाक किया। मुझे सच में यकीन हो गया था कि मैं बैन हो जाऊंगी। लेकिन जब उन्होंने सच बताया तो मैंने राहत की सांस ली।”

अब ‘रामायण’ में आएंगी नजर

इंदिरा कृष्णन को टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं और जल्द ही वह बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आने वाली हैं। उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

indira krishnan

कैसा रहा इंदिरा का अनुभव

इंदिरा ने अंत में कहा कि सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव बहुत शानदार रहा। उन्होंने कहा कि सेट पर सलमान मस्ती-मजाक में माहिर हैं और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। हालांकि, उनके इस प्रैंक ने मुझे उस दिन रुला ही दिया था। यह किस्सा साबित करता है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे भी सेट पर मस्ती करना नहीं भूलते। इंदिरा कृष्णन की यह यादें आज भी उनके लिए खास हैं और उनके फैंस के लिए भी दिलचस्प किस्से बन गई हैं।

ये भी पढ़ें: Swara Bhasker की जिंदगी में कौन है वो शख्स, जिनसे Fahad Ahmad को लेने पड़ी थी शादी की परमिशन?

Yashika Jandwani