‘Republic Day’ पर सलमान खान का देशभक्ति अंदाज़, भांजे-भांजी संग गुनगुनाया ‘मातृभूमि’ गीत

Summary :

Salman Khan Republic Day Video: रिपब्लिक डे के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बेहद खास और भावुक पल अपने फैंस के साथ शेयर किया। सलमान ने बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुकून भरे मूड में नजर आ रहे हैं। Salman Khan Republic Day Video: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का देशभक्ति गाना इस वीडियो में सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ को बच्चों के साथ गुनगुनाते दिख रहे हैं। सलमान का यह शांत और भावनात्मक रूप फैंस को खूब पसंद आ रहा…

Salman Khan Republic Day Video: रिपब्लिक डे के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बेहद खास और भावुक पल अपने फैंस के साथ शेयर किया। सलमान ने बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुकून भरे मूड में नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Republic Day Video: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का देशभक्ति गाना

Salman Khan Republic Day Video
Salman Khan Republic Day Video ( Source : Social Media )

इस वीडियो में सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ को बच्चों के साथ गुनगुनाते दिख रहे हैं। सलमान का यह शांत और भावनात्मक रूप फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Salman Khan Maatrubhumi Song: बच्चों संग बिताया क्वालिटी टाइम

Salman Khan Maatrubhumi Song
Salman Khan Maatrubhumi Song ( Source : Social Media )

वीडियो में सलमान अपने भांजे और भांजी के साथ बेहद कंफर्टेबल और खुश नजर आ रहे हैं। वह बच्चों को गाने का वीडियो दिखाते हुए खुद भी साथ-साथ गुनगुना रहे हैं। यह पल परिवार और देशप्रेम दोनों की झलक दिखाता है।

Salman Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Salman Khan Viral Video
Salman Khan Viral Video ( Source : Social Media )

सलमान खान का यह देशभक्ति से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस सिम्पलिसिटी भरे अंदाज़ और परिवार के प्रति प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Salman Khan Patriotic Song: देशभक्ति और भावनाओं का मेल

Salman Khan Patriotic Song
Salman Khan Patriotic Song ( Source : Social Media )

रिपब्लिक डे के मौके पर सलमान खान का यह वीडियो यह दिखाता है कि वह सिर्फ़ बड़े पर्दे के हीरो नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी रिश्तों और देश से गहरा लगाव रखते हैं।

Read More: ये बॉलीवुड सितारे कर चुके हैं आर्मी ऑफिसर्स के रोल, Republic Day पर देखें देशभक्ति से भरी फिल्में…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।