शाहरुख खान की मच-अवेटेड फिल्म पठान रिलीज हो गई है, यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। थियेटर्स के बाहर फिल्म को देखने के लिए किंग खान के फैंस की लंबी भीड़ देखने को मिल रही है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब फिल्म के रिलीज होते ही फैंस ने इसका रिव्यू इंटरनेट पर अपलोड करना शुरु कर दिया है।

पठान को इस साल की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में किंग खान का जबरदस्त एक्सन अवतार देखने को मिला है, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। मगर पठान की हाईलाइट शाहरुख की बजाय सुपरस्टार सलमान खान को बताया जा रहा है। पठान में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने कैमियो से सारी लाइमलाइट चुरा ली है।

सलमान खान अक्सर ही अपने दोस्तों की फिल्मों में कैमियो करते दिखाई आते हैं। ऐसे में वो एक बार फिर शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो करते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर सलमान खान के कैमियो वीडियो और तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग का कोई हिसाब नहीं है ऐसे में अपने फेवरेट के धमाकेदार कैमियो से फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो में सलमान खान अपने टाइगर अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पठान और टाइगर को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, कहा जा रहा है कि थियेटरों में सलमान खान की धुंआधार एंट्री को देखकर फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे। एक छोटी सी झलक में ही सलमान खान ने पठान में टाइगर का जादू बिखेर दिया है।
Omg Megastar @BeingSalmanKhan is here ♥️😍
Literally I got goosebumps when i saw him in theatre 🔥
Whatt a massive entry he had in movie 💯Overall movie is good…
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐️#Pathaan #PathaanFirstDayFirstShow pic.twitter.com/ZHjzr8zkPd— ᴀɴᴜʀᴀɢ (@Anuragxtweetzz) January 25, 2023







पठान को लेकर सामने आई जानकारी अनुसार, शाहरुख खान स्टारर पठान में सलमान खान का कैमियो एक या 2 मिनट का नहीं बल्कि पूरे 20 मिनट का है। पठान फिल्म के मेजर सीन में सलमान खान नजर आए हैं। जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए है उनके मुताबिक सलमान खान अपने दोस्त पठान यानि शाहरुख को अपने टाइगर स्टाइल में बचाते नजर आ रहे हैं।

खास बात ये है कि सलमान खान के कैमियो ने फैंस को दोगुनी खुशी दे दी है। पहली तो ये कि पठान से शाहरुख का फिल्मी पर्दे पर चार साल बाद कमबैक हुआ है। दूसरी ये है कि सालों बाद करण-अर्जुन की जोड़ी को पठान और टाइगर अवतार में साथ देखने का मौका मिला है। सलमान खान के कैमियो ने शाहरुख की फिल्म पठान को हिट की कैटेगरी में ला खड़ा किया है।


Download Android App
Download iOS App



