बॉलीवुड के दबंद खान और सबके भाईजान सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ का दर्शको को बेसब्री से इंतज़ार है। सलमान खान की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें दर्शको को काफी मज़ा आने वाला है। सलमान खान की भारत ही नहीं बल्कि भारत से बाहर भी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है।

टाइगर और टाइगर अभी ज़िंदा है की सफलता के बाद सलमान खान एक बार फिर टाइगर बनकर बड़े परदे पर दहाड़ मारने वाले है। फिल्म करीब करीब पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में आपको कई विदेशी जगहों के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे क्यूंकि इस फिल्म को कई देशो में शूट किया है। टाइगर 3 फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोडूस कर रहे है। ये यशराज फिल्म्स के बैनर टेल बन रही फिल्म है जिसके डायरेक्टर मनीष शर्मा है।

फिल्म को लेकर दर्शको का उत्साह काफी ज्यादा है और उतना ही ज्यादा क्रेज नज़र आ रहा है फिल्म के OTT राइट्स खरीदने को लेकर। खबरों की माने तो एक बड़े OTT प्लेटफार्म ने सलमान की फिल्म को करोड़ो में खरीदने की पेशकश की है। खबरों की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान, कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 के डिजीटल स्ट्रीमिंग के लिए फिल्ममेकर्स ने अमेजॉन प्राइम वीडियो से डील फाइनल की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म पूरे 200 करोड़ रुपये में अमेजॉन प्राइम वीडियो को बेची गई है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की ये डील सिर्फ हिंदी वर्जन को लेकर की गई है। जिसमें फिल्म के हिंदी वर्जन के स्ट्रीमिंग राइट्स ही 200 करोड़ रुपये में बिके है। इस फिल्म को सुपरस्टार सलमान खान पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में है। जिसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान की फैन फोल्लोविंग को देखते हुए फिल्ममेकर्स ने ये कदम उठाया है। बात करे सलमान खान की आने वाली और फिल्मो की तो टाइगर 3 के अलावा सलमान ‘कभी ईद कभी दिवाली’ , ‘नो एंट्री 2’ , और ‘किक 2’ की भी तैयारियां कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



