Salman Khan ने Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी के बाद शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Summary :

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम जारी है। बॉलीवुड सितारों से सजी महफिल में सुपरस्टार Salman Khan ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। दबंग स्टार ने नवविवाहित जोड़े को खास महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो कपल के साथ डांस भी किए और बारात में अनंत के साथ चलते भी नजर आए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शादी के बाद अब सोमवार को Salman Khan ने कपल के लिए स्पेशल पोस्ट भी साझा किया है। दोनों की एक प्यारी तस्वीर के साथ ही सलमान खान Salman Khan ने एक स्पेशल…

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम जारी है। बॉलीवुड सितारों से सजी महफिल में सुपरस्टार Salman Khan ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। दबंग स्टार ने नवविवाहित जोड़े को खास महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो कपल के साथ डांस भी किए और बारात में अनंत के साथ चलते भी नजर आए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शादी के बाद अब सोमवार को Salman Khan ने कपल के लिए स्पेशल पोस्ट भी साझा किया है। दोनों की एक प्यारी तस्वीर के साथ ही सलमान खान Salman Khan ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अनंत और राधिका के लिए खास दुआ की है।

  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शादी के बाद अब सोमवार को सलमान खान ने कपल के लिए स्पेशल पोस्ट भी साझा किया
  • दोनों की एक प्यारी तस्वीर के साथ ही सलमान खान ने एक स्पेशल नोट भी लिखा

सलमान खान का स्पेशल पोस्ट

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘अनंत और राधिका, मिस्टर और मिसेज अनंत अंबानी, मैं आप दोनों के बीच एक-दूसरे और एक-दूसरे के परिवारों के लिए प्यार देख सकता हूं। ब्रह्मांड ने आपको एक साथ रखा है। आपको ढेर सारी खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें! जब आप सबसे शानदार माता-पिता बनेंगे तो उस वक्त नाचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने अनंत और राधिका की शादी के दिन की एक प्यारी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी पोस्ट की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

संपन्न हुआ शादी समारोह

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को एक शानदार शादी समारोह में शादी कर ली है। इस समारोह में कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों के हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए। राधिका और अनंत अंबानी की शादी का जश्न मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मनाया गया। 13 जुलाई को नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

धर्म गुरु भी हुए शामिल

इस शादी समारोह में द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहित कई प्रतिष्ठित धर्म गुरु शामिल हुए, जिनका खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अंबानी परिवार ने 14 जुलाई को एक शादी का रिसेप्शन भी आयोजित किया। शादी के बाद के समारोह में सनी देओल, बॉबी देओल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जैसे सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।