बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। भाईजान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अपनी एक्टिंग के अलावा एक्टर की दरियादली के भी लोग दिवाने हैं। इन दिनों सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर हाल में नीता मुकेश अंबानी कल्चर्स इवेंट में पहुंचे थे, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

सलमान खान का वायरल वीडियो

इंटरनेट पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांधता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में सलमान को पैपराजी संग पोज करते हुए देखा जा सकता है। सलमान खान का नाम उन स्टार्स में शुमार है जिनकी दुनिया दीवानी है लेकिन एक्टर के गुस्से से भी सबको डर लगता है।
सलमान खान ने जीता फैंस का दिल

सलमान खान को जब गुस्सा आता है तो वो किसी नहीं सुनते हैं लेकिन जब उन्हें प्यार आता है तो एक्टर अपने चाहने वालों के लिए कुछ कर जाते हैं जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो। इस बार भी भाईजान कुछ ऐसा ही किया है जिसकी वजह से उन्होंने फिर अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है।
सलमान ने क्लिक कराई पैपराजी संग फोटोज
दरअसल, जब सलमान खान अपनी फोटो क्लिक करवा रहे थे तब पैप्स ने उनसे डिमांड की कि वो उनके साथ भी एक फोटो क्लिक करवाएं। सलमान ने फिर दोनों जेब में हाथ डाले पैप्स के पास गए और उनके साथ पोज देने लगे। सलमान को ऐसा करता देख वहां मौजूद हर शख्स खुश हो गया है और सलमान ने भी एक-एक करके सभी पैप्स के साथ फोटो क्लिक करवाई।
भाईजान के वीडियो पर राखी ने किया रिएक्ट





बॉलीवुड के भाईजान के इस वायरल वीडियो पर हर कोई उनकी तारीफ करता दिख रहा है। ना सिर्फ फैंस बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान की वीडियो पर कॉमेंट करते हुए राखी सावंत ने लिखा, ‘मेरी जान मेरा भाई।’ तो वहीं, एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड का बाप। एक ने कहा- कितने प्यारे हैं भाई आप। एक ने कहा- सलमान भाई का अलग ही स्वैग है।


Download Android App
Download iOS App



