सलमान खान ने ‘तेरे बिना’ गाने का टीजर मदर्स डे पर किया रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांटिक नजर आए

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने दूसरे गाने का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। सलमान खान का दूसरा गाना ‘तेरे बिना’ जल्द रिलीज होने वाला है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने दूसरे गाने का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। सलमान खान का दूसरा गाना ‘तेरे बिना’ जल्द रिलीज होने वाला है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो सलमान खान ने पोस्ट किया था और इसमें गाने के बारे में सलमान खान और जैकलीन फर्णांडीस ने बताया था। सलमान खान और जैकलीन के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग इस गाने के टीजर में दिखाई दे रही है। तेरे बिना गाने का टीजर 32 सेकेंड का है। 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले गाने की तरह ये वाला गाना भी सलमान खान ने गाया है। रिलीज  यह गाना बिलकुल तैयार है। बता दें की सलमान खान ने इस गाने की शूटिंग अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर की है। लॉकडाउन के दौरान यहां पर अपने कुछ फैमिली मेंबर्स और जैकलीन-लूलिया के साथ सलमान खान ठहरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो फार्म हाउस से दोनों की सामने आती रहती हैं। सलमान खान ने अपने इस फार्म हाउस से जरूरतमंद लोगों को राशन के किट भेजी थीं। 

सलमान खान ने अपने इस गाने का टीजर मदर्स डे के मौके पर रिलीज किया और साथ ही मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दीं। सलमान खान ने अपने इस गाने का टीजर रिलीज करते हुए लिखा,  ‘तेरे बिना… सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे।’ इसके अलावा सलमान खान ने उन सभी लोगों को टैग किया जो इस गाने से जुड़े हुए हैं। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सलमान खान ने इससे पहले भी गाना बनाया और अपनी आवाज दी। 

मुंबई पुलिस की प्रोफाइल पिक लगा ली 

कोरोना वायरस के इस संकट में सलमान खान ने मदद का हाथ गरीब लोगों के लिए बढ़ाया है। बता दें कि जरुरतमंद लोगों के बैंक खाते में पैसे भेजने के साथ वह राशन की किट भी सलमान खान उन सभी तक भेजवा रहे हैं। इतना ही नहीं इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सलमान खान ने करोड़ों रूपए दान किये हैं। महाराष्ट्र पुलिस का लोगो भी सलमान खान ने अपनी ट्विटर अकाउंट पर लगा ली है। 

Desk Team