रेड कारपेट पर हिना खान के लुक का एडिटर ने उड़ाया मजाक तो सलमान ने उतारी अकड़ !

Summary :

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में रेड कारपेट पर हिना खान के ऊपर हुए कमेंट पर अब बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में इन दिनों बॉलीवुड सितारे जबरदस्त धूम मचा रहे है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और हिना खान जैसी अभिनेत्रियां रेड कारपेट पर लाइम लाइट लूटने में काफी सफल रही है। लेकिन इसी बीच हिना खान को लेकर एक पत्रकार ने कमेंट कर दिया जिसके ऊपर अब बवाल मचा गया है।

हिना खान

हिना खान के ऊपर हुए कमेंट पर अब बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आपको बता दें कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में हिना खान अपनी फिल्म लाइन्स की स्क्रीनिंग के सिलसिले में पहुंची हैं और इसी साल उन्होंने रेड कारपेट पर डेब्यू भी किया।

हिना खान

एक तरफ जहाँ सोशल मीडिया पर हिना खान के लुक और उनकी रेड कारपेट पर अपियरेन्स की जमकर तारीफ हो रही है वहीँ फिल्मफेयर मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्र्रोल करने की कोशिश की लेकिन अब ये ट्रॉल्लिंग उनपर ही भारी पड़ गयी है।

hin akhan trolled

जितेश पिल्लई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना खान के रेड कारपेट के लुक पर कमेंट किया ,”अचानक कान, चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?” जितेश के इस ट्रोल को टीवी और बॉलीवुड कलाकारों ने तुरंत आड़े हाथों लिया और जमकर निंदा की।

hina and salman

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी अब हिना खान की सपोर्ट में उतर आये है और उन्होंने कहा की ‘एक एडिटर के लिए ये एक जिम्मेदारी भरा कमेंट है। उन्होंने सोच-समझकर कमेंट किया है। मुझे नहीं समझ आया कि वो क्या कहना चाह रहे थे कि चांदीवली, कान बन गया या कान, चांदीवली।’

hina khan tweets

ट्विटर पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/eyehinakhan/status/1129090726955016192

आपको बता दें सलमान खान से पहले हिना खान ने भी जितेश पिल्लई को करारा जवाब देते हुए अआपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया जिसमे लिखा , “मैं काफी दृढ़ हूं। मैं हमेशा ऐसी ही रहूंगी। मैं कहाँ से आयी हूँ , नहीं जानती और ना मुझे जानने की जरुरत है। मुझे पहचान के लिए किसी जगह की जरुरत नहीं है। मैं कड़ी मेहनत करती हूँ और एक दिन में अपनी जगह खुद बनाउंगी। मेरा वादा है !

हिना खान

हालांकि एडिटर ने अपने कमेंट पर माफ़ी मांग ली है क्योंकि ये विवाद लगातार बढ़ रहा था। आपको बता दें हिना ने रेड कारपेट लुक के लिए Ziad Nakad द्वारा डिज़ाइन सिल्वर ग्लिटर गाउन कैरी किया था।

हिना खान

इस हॉलीवुड एक्टर ने क्या खोल दी प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी की पोल, जानिये कैसे!

Desk Team