पीएम मोदी ने अंतिम चरण में लोगों से रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील की

Summary :

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, आज लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिये मतदान है। मैं आप सभी से इस चरण में रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिये मतदान के अंतिम चरण में पहली बार वोट देने वालों सहित सभी लोगों से उत्साहपूर्वक रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “आज लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिये मतदान है। मैं आप सभी से इस चरण में रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।” मोदी ने कहा कि आपका एक वोट आने वाले वर्षो के लिये भारत के विकास के पथ को आकार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “मैं यह भी उम्मीद करता हूं कि पहली बार वोट देने वाले उत्साहपूर्वक मतदान करेंगे।”

modi tweet

गौरतलब है कि लोकसभा के लिए चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की आठ, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मतदान जारी है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर भी आज मतदान कराया जा रहा है। आम चुनावों के लिए मतगणना 23 मई को होगी।

राहुल गांधी ने की लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने के लिए महिलाओं की प्रशंसा

Voting

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी की वजह से उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान महत्वपूर्ण हो गया है। अंतिम चरण में 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान में 10 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे । इस चरण में 918 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं । अंतिम चरण में मतदान के लिये 112993 मतदान केंद्र बनाये गए हैं । रविवार शाम तक तमिलनाडु के वेल्लोर को छोड़कर सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव समाप्त हो जाएगा । धन के अत्यधिक इस्तेमाल के बाद वेल्लोर में मतदान रद्द। नई तारीख की घोषणा होगी।

Desk Team