Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। लेकिन इस बार वजह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि उससे जुड़ा एक एसा सीक्रेट है जो कि हो सकता है आपको एक्साइटेड कर दे. एक छोटा सा क्लिप, एक लाइन का कैप्शन और फैंस के बीच शुरू हो गया सवालों का सिलसिला. आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में, जिसने लोगों को कन्फ्यूज भी कर दिया और एक्साइटेड भी? तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Salman Khan Viral Video: ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में दिखा अलग अंदाज, फैंस हुए हैरान
View this post on Instagram
वीडियो में वह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं और हल्की आवाज में गाना गुनगुनाते दिखाई देते हैं। हालांकि उनकी आवाज साफ नहीं है, लेकिन उनका स्वैग और एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में वह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं… लेकिन इस बार सिर्फ उनका लुक नहीं, उनका अंदाज कुछ अलग कहानी बयां कर रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट लुक, सिर पर हैट, आंखों पर सनग्लासेस और चेहरे पर वही मिस्टीरियस एक्सप्रेशन- सब कुछ इतना अलग है कि नजर हटाना मुश्किल हो जाता है।
Mera Jee Nahi Bhara Meaning: ‘मेरा जी नहीं भरा’ कैप्शन ने बढ़ाया सस्पेंस, फैंस लगा रहे अंदाजा

इस वीडियो के साथ सलमान खान ने सिर्फ एक लाइन लिखी- “मेरा जी नहीं भरा…” और यहीं से शुरू हुआ असली सस्पेंस। फैंस अब इस लाइन का मतलब निकालने में जुट गए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म का हिंट हो सकता है, तो कुछ इसे उनकी पर्सनल लाइफ या इमोशंस से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कई यूजर्स इसे हाल ही में हुई कंट्रोवर्सी और सपोर्ट वाले ट्वीट से भी जोड़ रहे हैं।
Salman Khan: सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है-

- “भाई कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं!”
- “ये किसी फिल्म का प्रमोशन है क्या?”
हालांकि, सलमान ने अभी तक इस वीडियो के पीछे की असली वजह नहीं बताई है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
Salman Khan Instagram Post: अपकमिंग फिल्म से जुड़ा है कनेक्शन या सिर्फ मूड वीडियो?

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैनिकों की जिंदगी और इमोशन्स को दिखाया जाएगा।
ऐसे में फैंस यह भी मान रहे हैं कि “मेरा जी नहीं भरा” लाइन इसी फिल्म के किसी गाने या सीन का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक कैजुअल वीडियो है, जिसे सलमान ने अपने फार्महाउस पर शूट किया होगा। फिलहाल सच्चाई क्या है, यह तो आने वाले समय में ही साफ होगा, लेकिन इतना जरूर है कि भाईजान ने एक बार फिर बिना कुछ बोले ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।फिलहाल सलमान खान ने खुद इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठाया है… लेकिन इतना जरूर है कि उन्होंने बिना कुछ कहे ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है!
Read More: Tappu की धमाकेदार वापसी! Raj Anadkat ने छीना Bigg Boss Star का रोल..


Download Android App
Download iOS App




