वैशाख गुरुवार के 10 अचूक उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से चमकेगी किस्मत और दूर होंगे कष्ट!

Summary :

Vaishakh Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना करने से कुंडली के ग्रह दोष कम होते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर आज कुछ आसान उपाय किए जाएं, तो जीवन में सुख-शांति आती है, रिश्ते बेहतर होते हैं और काम में सफलता मिलती है। Vaishakh Guruwar Ke Upay: गुरुवार के लिए उपाय 1. परेशानियों को दूर करने के लिए आज से शुरू करके अगले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र (7 मई) तक रोज़ एक नीला फूल लें और उसे घर के…

Vaishakh Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना करने से कुंडली के ग्रह दोष कम होते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर आज कुछ आसान उपाय किए जाएं, तो जीवन में सुख-शांति आती है, रिश्ते बेहतर होते हैं और काम में सफलता मिलती है।

Vaishakh Guruwar Ke Upay: गुरुवार के लिए उपाय

Vaishakh Guruwar Ke Upay
Vaishakh Guruwar Ke Upay (Source: Social Media)

1. परेशानियों को दूर करने के लिए

आज से शुरू करके अगले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र (7 मई) तक रोज़ एक नीला फूल लें और उसे घर के बाहर किसी गंदे नाले में बहा दें। इससे जीवन की मुश्किलें खत्म होंगी।

2. विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए

अगर आप पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं और कोई रुकावट आ रही है, तो आज अपने माता-पिता या गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लें और इस मंत्र का जाप करें:

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:

3. बच्चों की चिंता दूर करने के लिए

अगर आपको अपने बच्चों के भविष्य या व्यवहार की चिंता है, तो आज एक पीला कपड़ा लें। उसे बच्चे से छुआकर विष्णु मंदिर में दान कर दें और इस मंत्र का 11 बार जाप करें-

ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः

4. परिवार में प्यार बढ़ाने के लिए

आज दही से बनी कोई चीज़ का भोग अपने इष्टदेव को लगाएं और फिर उसे परिवार के सभी लोगों में बांट दें। अगर कुछ बना न सकें, तो दही में थोड़ी चीनी डालकर भी भोग लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – धन लाभ और अच्छी सेहत के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 6 उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत

5. नौकरी में तरक्की पाने के लिए

Vaishakh Guruwar Ke Upay
Vaishakh Guruwar Ke Upay (Source: Social Media)

नौकरी में लाभ पाने के लिए आज आम के 5 पत्ते धोकर साफ करें। उन पर रोली से ‘श्री’ लिखें और भगवान विष्णु को अर्पित करें।

6. नकारात्मकता से बचने के लिए

बुरे वक्त या नेगेटिविटी से बचने के लिए आज पूजा के समय भगवान विष्णु के सामने 5 गोमती चक्र रखें। उनकी पूजा करने के बाद उन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

7.  अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने के लिए

अगर आपको अपनी जिम्मेदारियां निभाने में दिक्कत आ रही है, तो आज “ऊँ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का 108 बार जाप करें और भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।

8. शादीशुदा जिंदगी से रुकावटें हटाने के लिए

अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी डाल रहा है, तो आज एक मुट्ठी मसूर की दाल लें। उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से 7 बार छुआएं और फिर बहते हुए पानी में बहा दें।

9. हर काम में जीत हासिल करने के लिए

आज के दिन केन (जलवेतस) के पेड़ की पूजा करें और उसकी जड़ में पानी डालें। ध्यान रखें कि आज इस पेड़ या इसकी लकड़ी से बने फर्नीचर को कोई नुकसान न पहुंचाएं। अगर पेड़ न मिले, तो इंटरनेट पर उसकी फोटो देखकर प्रणाम कर लें।

10. पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती के लिए

आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी नदी या तालाब के पास जाएं। वहां के पानी को हाथों में लेकर वरुण देव का ध्यान करें और अपने रिश्ते की सलामती की प्रार्थना करते हुए पानी वापस डाल दें। अगर साथ जाना मुमकिन न हो, तो आप अकेले भी यह कर सकते हैं। घर पर करना हो, तो उत्तर दिशा की ओर मुंह करके नल के साफ पानी से यह उपाय करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।