बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म भारत 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है। शनिवार को भारत ने 122 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और यह 2019 की पहली फैमिली एंटरटेन फिल्म बन गई है। सलमान खान की फिल्म भारत उनकी 14वीं ऐसी फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

फिल्म भारत 5 जून को रिलीज हुई है जिसके साथ बुधवार को ही इसने 42 करोड़ 30 लाख की शानदार ओपनिंग करते हुए कमाई की। वहीं 53 करोड़ 20 लाख रूपए की कमाई फिल्म ने गुरुवार और शुक्रवार को की थी। वहीं बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ 70 लाख रुपए की कमाई भारत ने शनिवार को की।

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 14वीं फिल्म बनी भारत
फिल्म भारत को डायरेक्ट अली अब्बास जफर ने किया है और डायरेक्ट के तौर पर उनकी सौ करोड़ के क्लब में जाने वाली यह उनकी तीसरी फिल्म है। सलमान खान की फिल्म भारत लगातार 14वीं फिल्म है जो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म भारत का शनिवार तक का कलेक्शन पर नजर डालें तो 122 करोड़ 20 लाख रुपए हो चुका है।

सलामन खान की सौ करोड़ के क्लब में दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, ट्यूबलाइट, टाइगर जिंदा है और रेस 3 यह शामिल है।

इससे पहले कई हिट फिल्में सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बाज जफर की तिगड़ी ने दे दी है। इस लिस्ट में टाइगर जिंदा है, सुल्तान और अब भारत शामिल हो गई है। इन दोनों की तुलना में भारत ने सबसे ज्यादा कमाई अब तक की है।

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म सलमान खान की भारत कमाई के मामले में बन गई है। भारत से पहले कलंक ने पहले दिन 21.60 करोड़, केसरी ने 21.60 करोड़, गली ब्वाम्य ने 19.40 करोड़, टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं पहले दिन फिल्म भारत ने 42.30 करोड़ की कमाई की है।


Download Android App
Download iOS App



