सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज़, देखें तस्वीरें

Summary :

NULL

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में सलमान खान का लुक सबसे ज्यादा एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर को देखने से लग रहा है कि इस बार सलमान खान की इस फिल्म में काफी सारा एक्शन देखने को मिलेगा।

फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर 5 साल बाद नजर आएंगे। सलमान और कैटरीना ने इस फिल्म से पहले फिल्म ‘एक था टाइगर’ में के साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म का क्लाइमेक्स सीन फिल्माया जाएगा। बता दें कि फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग 22 दिनों में पूरी होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि फिल्म इस साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

खबरों के अनुसार सलमान खान का किरदार इस फिल्म में हॉलीवुड फिल्म बॉर्न सीरीज से मिलता-जुलता होगा। आपको बता दें कि फिल्म टाइगर जिंदा है मैट डैमन की जेसन बॉर्न की रीमेक बिल्कुल भी नहीं है और न ही इस फिल्म सलमान खान की जेसन बॉर्न की तरह याददाश्त नहीं जाएगी। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान का लुक हॉलीवुड की इस मशहूर फिल्म की तरह होगा।

इस फिल्म के एक्शन डायरेक्शन की जिम्मेदारी टॉम स्ट्रदर्स को सौंपी गई है। इस फिल्म से पहले टॉम ने हॉलीवुड की फिल्में ‘बैटमैन बिगेन्स’, ‘द डार्क नाइट’ और ‘इंसेप्शन’ में काम कर चुके हैं।

फिल्म ‘एक था टाइगर’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। लेकिन इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। अली अब्बास जफर ने इस फिल्म से पहले सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को डायरेक्ट किया था।

Desk Team