बहन अर्पिता के घर गणपति विसर्जन के दौरान सिगरेट पीते दिखे सलमान, यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है और अब वो एक और विवाद में फंसते नजर आए रहे है। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का विवादों से पुराना नाता है और अब वो एक और विवाद में फंसते नजर आए रहे है। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है। 
53 वर्षीय अभिनेता को हाल ही में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के मुंबई में गणपति विसर्जन में नाचते हुए देखा गया। हर साल की तरह इस साल भी खान परिवार ने पुरे जोश के साथ गणपति बाप्पा का स्वागत किया। 
‘दबंग’ अभिनेता सलमान ने भी इस गणपति उत्सव में अपने परिवार के साथ खूब धूम मचाई और उनके डांस का वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आयी। अब इसी फंक्शन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमे सलमान गणपति विसर्जन के दौरान सिगरेट फूंकते नजर आ रहे है। 
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने जमकर सलमान की क्लास लगा दी। इस वीडियो में सलमान खान अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री के साथ सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे है। 
यूजर्स का कहना है कि कम से कम सलमान भगवान् के उत्सव में तो अपने शौक पर थोड़ी लगाम लगा सकते थे। कई यूजर्स ने सलमान खान को दिखावटी और स्मोकर तक की उपाधि दे दी। 
देखिये सलमान का वायरल वीडियो :


वही वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान जल्द ही प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फ़िल्म दबंग 3 में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, किचा सुदीप, प्रमोद खन्ना के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज़ होने जा रही है। 

Ujjwal Jain