न्यूयॉर्क : कप्तान हैरी केन की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां शनिवार रात यूरो 2020 क्वालीफायर्स के एक मैच में बुल्गारिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप-ए में इंग्लैंड की यह लगातार तीसरी जीत है। इसके साथ ही वह नौ अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज है जबकि बुल्गारियो दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इस ग्रुप में कुल पांच टीमें हैं।
बीबीसी के अनुसार, इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में केन ने दमदार हैट्रिक लगाई। इसके अलावा, एक गोल फारवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिग ने भी दागा। पहले मिनट से ही मेजबान टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और 24वें मिनट में केन ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में इंग्लैंड कोई और गोल नहीं कर पाई और दूसरा हाफ उसके लिए बेहद आसान रहा। मैच के 49वें मिनट में मेजबान टीम को पेनाल्टी मिली।
केन ने गेंद को गोल में डालकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके छह मिनट बाद, इंग्लैंड ने एक और मूव बनाया। इस बार गोल स्टर्लिग ने किया। इंग्लैंड की टीम ने लगातार अटैक किए जिसका परिणाम उसे 73वें मिनट में एक और पेनाल्टी के रूप में मिला।


Download Android App
Download iOS App



