समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को पुलिस ने दर्ज मुकदमों के आधार पर आजम खान की पत्नी सांसद तंजीन फातिमा और उनके दोनों बेटों-अब्दुल्ला आजम खान व अदीब आजम खान को नोटिस जारी कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया, ‘आजम की पत्नी और राज्यसभा सदस्य तंजीम फातिमा और बेटों अजीब व अब्दुल्ला आजम को धारा 107 और 91 के तहत नोटिस दिया गया है। इन पर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करके उसे मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की चारदीवारी के अंदर मिलाने का आरोप है।
समाजवादी पार्टी यूपी में उपचुनाव से पहले पार्टी में कर सकती है फेरबदल
उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।’ उन्होंने बताया कि जौहर अली ट्रस्ट के सभी सदस्यों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने तीनों को जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने इसके लिए तीनों को तीन दिन का समय दिया है।


Download Android App
Download iOS App



