पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बीते कुछ वक़्त से काफी हाइप में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने जबसे हिंदी सिनमा की ओर रुख किया है उनकी पॉपुलैरिटी दौगुनी हो गई है। अब साउथ के साथ-साथ नार्थ में भी उनके काफी दीवाने हैं। वहीं, एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। साथ ही उनकी हेल्थ भी उन्हें लाइमलाइट में आती है। दरअसल, बीते काफी समय से सामंथा रुथ प्रभु की बीमारी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनको ‘मायोसिटिस’ नाम कि भयानक बीमारी हो गई है। इस स्किन डिजीज के चक्कर में उनकी हेल्थ ओर प्रोफेशनल लाइफ काफी एफेक्ट हो रही है। इसी बीच अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सामंथा अब इस बीमारी को मात दे चुकी हैं। इतना ही नहीं अब वो वापस पर्दे पर छाने के लिए एकदम तैयार हैं। लेकिन इसके साथ ही एक अफवाह भी उड़ती नज़र आ रही है।

दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि सामंथा ने अपने इलाज के लिए अब एक साउथ स्टार से पैसे उधार लिए हैं। जब ये ख़बरें वायरल हुई तो एक्ट्रेस रियेक्ट करने पर मजबूर हो गई। उधार लेने की खबर पर अब चुप्पी तोड़ते हुए सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए बयान जारी किया है। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया गया कि सामंथा रुथ प्रभु ने मायोसिटिस के इलाज के लिए एक साउथ सुपरस्टार से 25 करोड़ रुपये उधार लिए है। हालांकि, अब खुद एक्ट्रेस ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस ने नोट के जरिए लोगों को सच्चाई बताई है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने नोट में लिखा, “मायोसिटिस के इलाज के लिए 25 करोड़? किसी ने आपके साथ बहुत बुरा सौदा किया है। मुझे खुशी है कि मैं इसका सबसे छोटा हिस्सा ही खर्च कर रही हूं। और, मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने करियर में जो भी काम किया है, उसके लिए मुझे मामूली भुगतान किया गया। इसलिए, मैं आसानी से अपना ख्याल रख सकती हूं। थैंक यू। मायोसोटिस एक ऐसी कंडीशन है जिससे हजारों लोग पीड़ित हैं। कृपया ट्रीटमेंट के संबंध में हमने जो जानकारी दी है उसके प्रति जिम्मेदार बनें।”

एक्ट्रेस के इस पोस्ट से अब ये तो साफ हो गया है कि ये अफवाहे एकदम झूठी हैं। उन्हें ऐसी कोई पैसों की तंगी नहीं है कि वो किसी से उधार ले। वहीं, अब ये खबर सुनकर एक्ट्रेस के फैंस टेंशन फ्री हो गए हैं। बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही फिल्म ‘कुशी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो ‘सिटाडेल इंडिया’ में भी दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



