Kuala Lumpur एयरपोर्ट में बंदर ने की जमकर उछल कूद…Video हुआ वायरल

Summary :

मलेशिया एयरपोर्ट्स के फेसबुक पेज द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में आप एक बंदर को हवाई अड्डे पर इधर-उधर घूमते हुए देख सकते हैं। शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बेचारा दोस्त! पूरी तरह से अभिभूत महसूस कर रहा होगा!

बंदरों के आतंक की खबरें आए दिन देखने को मिलती रहती हैं। बंदर कभी पर्यटकों का चश्मा लेकर भाग जाते है तो कभी उनके हाथ से खाना ही छीन लेते हैं। इसी कड़ी अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर एयरपोर्ट पर उत्पात मचाता दिखाई दे रहा है। बंदर द्वारा एयरपोर्ट पर इस तरह तूफान मचाने की घटना पहली बार सामने आई है।
ये घटना मलेशिया की बताई जा रही है। वैसे तो मलेशिया में बंदरों का इधर-उधर घूमते दिखाई देना मामूली बात है लेकिन इस बार तो बंदर ने एयरपोर्ट पर ही हंगामा मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कुआलालंपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 का है, वीडियो में बंदर आराम से हवाई अड्डे पर टहलता नजर आ रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

मलेशिया एयरपोर्ट ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बंदर को हवाई अड्डे के अंदर एक खिड़की के सहारे ऊपर चढ़ते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेचारा दोस्त! पूरी तरह से अभिभूत महसूस कर रहा होगा! वहीं रुको! हम तुम्हें बचाने के लिए जाबाटन पेरहिलिटान से अबांग विशेषज्ञों को बुला रहे हैं!”

बता दें कि बंदर को बचाने के लिए के लिए मलेशिया के वन्यजीव और राष्ट्रीय उद्यान विभाग के अधिकारियों को हवाई अड्डे पर बुलाया गया। इसके अलावा मलेशिया एयरपोर्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बंदर को सुरक्षित निकालने के बाद की तस्वीरें शेयर की है साथ ही उन्होंने ये जानकारी शेयर की है कि बचाव दल लिफ्ट का इस्तेमाल करके बंदर को वापस जमीन पर ले आए थे। 
 
तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारे प्यारे दोस्त को बचा लिया गया है! उस दिन का नायक बनने के लिए धन्यवाद, अबाम पेरहिलिटन! यह छोटा लड़का अब सुरक्षित रूप से अपने परिवार के पास घर जा सकता है।” बंदर का वायरल वीडियो 29 जुलाई को शेयर किया गया था। इस पोस्ट को अबतक 100 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और कई कमेंट्स भी आए हैं।

Desk Team