सामंथा ने वर्कआउट वीडियो के साथ शेयर किया अपना प्लॉन, अगले साल को क्यों बताया इतना खास

Summary :

फैंस जितना सामंथी की एक्टिंग, डांसिंग और फैशन के दीवाने है, उतना ही उनकी फिटनेस के कायल है। इस बात में कोई शक भी नहीं है कि एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती है। एक्ट्रेस अपनी डाइट और वर्कआउट का काफी ख्याल रखती है।

फिल्म पुष्पा में अपने
आइटम नंबर से सभी के दिलों को जीतने वाली साउथ एक्ट्रेस सामंथा एक्टिंग के अलावा
फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस जितना सामंथी की एक्टिंग
, डांसिंग और फैशन
के दीवाने है
, उतना ही उनकी फिटनेस के कायल है। इस बात में
कोई शक भी नहीं है कि एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती
है। एक्ट्रेस अपनी डाइट और वर्कआउट का काफी ख्याल रखती है। सामंथा ने अपनी फिटनेस
से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा
है।

साउथ सेंसेशन ने
इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। उनके फैंस के
लिए ये हफ्ते की एक अच्छी शुरुआत है। वीडियो में एक्ट्रेस हैवी वेट को अपने सिर से
ऊपर उठाकर स्क्वाट करते हुए नजर आ रही हैं। पर्पल स्पोर्ट्स ब्रा और पेस्टल पिंक
जिम शॉर्ट्स पहने सामंथा को जिम में अपने बीस्ट मोड में देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए
सामंथा ने कैप्शन में अपना फिटनेस प्लान भी शेयर करते हुए लिखा
, ‘स्ट्रॉन्ग बॉडी।
मजबूत दिमाग।
2022-23 मेरे लिए शारीरिक रूप से सबसे अधिक डिमांड
वाला और चैलेंजिंग समय होने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- एक समय पर एक
कदम’

सामंथा के इस नए अवतार को
देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे है कि कहीं एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए कुछ खास
लेकर तो नहीं आने वाली हैं। लेकिन उनके वर्कआउट को देखकर एक बात तो जरुर साबित हो
गई है कि सामंथा का फिटनेस को लेकर डेडीकेशन देखने लायक है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो
सामंथा के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा फिल्म उद्यम काथु वकुला रेंदु काधल
29 अप्रैल को रिलीज़
के लिए तैयार है। हाल ही में
, फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के पहले ट्रैक टू टू
की एक झलक साझा की
, जिसमें तीनों स्टार्स को फन मोड और रोमांस में
दिखाया गया है।फिलहाल अभिनेत्री अपनी फिल्म यशोदा की शूटिंग में बिजी है। इसके
अलावा भी कई फिल्में एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में है जिसमें वरुण धवन के साथ
सिटाडेल और हॉलीवुड प्रोजेक्ट अरेंजमेंट ऑफ लव के अलावा शकुंतलम भी शामिल है।

Desk Team