सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आजकल फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और फिल्म ’12th Fail’ से सबकी चहेती बनीं एक्ट्रेस मेधा शंकर को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जा रही हैं। इससे पहले समय का नाम शेरोन वर्मा के साथ जोड़ा गया था, जिस पर खुद समय ने आगे आकर कहा था कि यह सब बस इंटरनेट की बनाई हुई झूठी कहानियां हैं। लेकिन अब मेधा शंकर के साथ उनका नाम जुड़ते ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
डिलीट हुई फोटो और एक जैसी दीवार ने खोला राज?
Wait… Samay and Medha sharing the same wall 👀😭.
Fans matched the background details from both of their recent video updates and the resemblance is uncanny. The internet really misses absolutely nothing 💀 pic.twitter.com/uQUVuKRu08
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) September 12, 2026
यह चर्चा तब और बढ़ गई जब मेधा शंकर की एक इंस्टाग्राम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस फोटो में मेधा हरे रंग की टी-शर्ट में एक कमरे में नजर आ रही थीं। ध्यान देने वाली बात यह थी कि उनके पीछे दिख रही ग्रे रंग की दीवार बिल्कुल वैसी ही थी, जैसी समय रैना के रीसेंट रैप वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आई थी। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया के ‘जासूसों’ ने दोनों फोटो के स्क्रीनशॉट मिलाकर यह दावा करना शुरू कर दिया कि दोनों एक ही होटल के कमरे में ठहरे हुए हैं।
स्विट्जरलैंड वेकेशन और डिलीटेड पोस्ट पर बढ़ा सस्पेंस

सस्पेंस तब और गहरा गया जब समय रैना ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूएंडए (Q&A) सेशन के दौरान अपने पैरों (काफ मसल्स) की फोटो शेयर की और लिखा कि वो बिना ट्रेनिंग के भी पहाड़ चढ़ सकते हैं। यूज़र्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह फोटो भी किसी होटल रूम की ही है। इसके थोड़ी देर बाद समय ने भी वह पोस्ट डिलीट कर दी। इंटरनेट पर कुछ यूज़र्स का तो यह भी दावा है कि उनके दोस्तों ने समय और मेधा को स्विट्जरलैंड में एक साथ देखा है। हालांकि, इन दावों पर अभी तक न तो समय रैना का कोई बयान आया है और न ही मेधा शंकर का।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: ‘गॉसिप हमारा नेशनल स्पोर्ट है’

इस पूरी डेटिंग की खबर के वायरल होते ही एक्स (ट्विटर) पर भी चर्चा छिड़ गई। फिटनेस कोच भानु प्रताप ने इस पूरे ड्रामे पर मज़े लेते हुए लिखा “हम इंडियंस को फेमस लोगों में इतनी दिलचस्पी क्यों होती है? अगर वे डेट कर रहे हैं तो ठीक, नहीं कर रहे तो भी ठीक। वो 40 करोड़ कमाएं या कुछ भी करें, यह उनकी अपनी जिंदगी है।
हमें इससे क्या लेना-देना कि कौन किसके साथ घूम रहा है?” इस पर रिएक्शंस देते हुए एक यूज़र ने मजेदार कमेंट किया- “गॉसिप करना हमारा अनऑफिशियल नेशनल गेम है।” जिस पर भानु ने भी हाँ में हाँ मिलाई। फिलहाल, जब तक दोनों में से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं देते , तब तक फैंस के लिए यह सिर्फ एक मसालेदार गॉसिप ही है।
आगे अब देखा जा सकता है कि समय रैना अपने किसी लाइव स्ट्रीम या कॉमेडी शो में हमेशा की तरह मज़ाकिया अंदाज़ में आकर इस पर सफाई दें या इसका मजाक उड़ाएं। वहीं दूसरी तरफ, फैंस अब दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी बारीक नजर रखेंगे ताकि कोई नया सुराग या सेम लोकेशन की फोटो पकड़ी जा सके। इसके अलावा, इंटरनेट पर मेधा और समय को लेकर मीम्स और जोक्स का नया दौर भी देखने को मिल सकता है।
Read More: Haiwaan Day 1 Collection: Akshay Kumar और Saif की जोड़ी का नहीं चला जादू, पहले दिन..


Download Android App
Download iOS App




