Samay Raina और Mehda Shankar के रिलेशनशिप को लेकर आया अपडेट, जानें इनके रिश्ते का सच

Summary :

समय रैना और मेधा शंकर के डेटिंग की खबरों के बीच ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में समय ने मेधा को अपनी सबसे अच्छी दोस्त बताया। शो के मैजिक एक्ट के दौरान मेधा को गिफ्ट के तौर पर कबीर शर्मा से हग मिला, जिस पर समय और वरुण धवन हैरान रह गए। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है और समय के बयान से फिलहाल दोनों के बीच दोस्ती की बात सामने आती है।

कॉमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर को इस साल कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि ऐसा है या नहीं इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। लेकिन हाल ही में रिलीज़ हुए ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ के एक एपिसोड में समय ने मेधा को अपनी सबसे अच्छी दोस्त बताया है। इस एपिसोड में मेधा, वरुण धवन, निशांत तंवर और शेरॉन वर्मा के साथ नजर आए।

मैजिक एक्ट के दौरान लिया मेधा का नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @igledits_

शो में मैजिशियन कबीर शर्मा एक मैजिक एक्ट कर रहे थे। उन्होंने समय का फोन एक लिफाफे में रखने के बाद उनसे पूछा कि आज पैनल में उनका सबसे अच्छा दोस्त कौन है। तो समय ने बिना कोई हिचकिचाहट के मेधा शंकर का नाम लिया। इसके बाद मेधा को भी एक लिफाफा चुनने के लिए कहा गया।

मेधा को मिला अनोखा ‘गिफ्ट’

Samay And Medha In Indias Got Latent
Samay And Medha In Indias Got Latent (Source: Google)

मैजिक एक्ट के अगले हिस्से में मेधा को गिफ्ट के तौर पर कार, मैकबुक, 1000 डॉलर और आईफोन जैसे ऑप्शन दिए गए। लेकिन आखिर में उन्हें कबीर शर्मा की ओर से एक हग मिला। यह देखकर समय और वरुण धवन हैरान रह गए। ऐसे में समय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह गिफ्ट उनके लिए था और उन्होंने ‘सबसे खराब चीज’ जीती है।

Samay raina And Medha Shankar Relationship: जून से चल रही है डेटिंग की चर्चा

Samay Raina And Medha Shankar Relationship Confirm
Samay Raina And Medha Shankar Relationship Confirm (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि समय और मेधा की डेटिंग की खबरें जून में तब सामने आई थीं, जब दोनों को एक इवेंट से साथ निकलते हुए देखा गया था। इसके बाद जुलाई में भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए और हाल ही में एयरपोर्ट पर भी दोनों को साथ देखा गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

लेकिन जिस तरह दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, उसे देखकर लोगों का इनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाना गलत भी नहीं था। ऐसे में समय का मेधा को ‘बेस्ट फ्रेंड’ कहना इस बात का सिंग्नल माना जा रहा है कि फिलहाल दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती का ही है।

Read More: ‘Drishyam: The Conclusion’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर परिवार को बचाने मैदान में उतरे Ajay Devgn

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।