‘Drishyam: The Conclusion’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर परिवार को बचाने मैदान में उतरे Ajay Devgn

Summary :

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में विजय अपने परिवार को एक गंभीर आपराधिक मामले से बचाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करता दिखाई देगा। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और त्योहारों की छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद है।

अजय देवगन की मोस्ट पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि अब यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसके सामने आते ही एक बार फिर से फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

Drishyam: The Conclusion Trailer Release: विजय सालगांवकर फिर बचाएंगे परिवार

 

अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक बार फिर अजय देवगन अपने मशहूर किरदार विजय सालगांवकर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती नजर आ रही है। परिवार एक सीरियस आपराधिक मामले में उलझा हुआ है और विजय एक बार फिर अपनों को बचाने के लिए हर पॉसीबल कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

विजय का किरदार अब तक इस सीरीज की कहानी का सबसे अहम हिस्सा रहा है। अपनी सूझबूझ, चालाकी और परिवार के लिए करने वाले समर्पण से वह मुश्किल सिचुएशन्स से निकलने की कोशिश करता रहा है। तीसरे पार्ट में उसके सामने पहले से भी बड़ी चुनौती देखने को मिल सकती है।

अभिषेक पाठक के हाथों में निर्देशन

Drishyam: The Conclusion
Drishyam: The Conclusion (Source: Google)

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। वहीं फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कुमार मंगत, संजीव जोशी और आलोक जैन संभाल रहे हैं। फिल्म की क्रिएटिव टीम में लेखक जयदीप अहलावत, सिनेमैटोग्राफर अजीत अंधारे, प्रोड्यूसर ईशी दत्ता और मृणाल जाधव भी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी से जुड़े पुराने किरदार और रहस्य को आगे बढ़ाते हुए तीसरे पार्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Drishyam: The Conclusion Release Date
Drishyam: The Conclusion Release Date (Source: Google)

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज का समय भी इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि दशहरा और दिवाली के आसपास छुट्टियों का लंबा दौर रहेगा। ऐसे में ट्रेलर सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि विजय सालगांवकर इस बार अपने परिवार को बचाने के लिए कौन-सी नई प्लानिंग अपनाता है और कहानी का आखिरकार क्या कन्क्लूजन निकलता है।

Read More: ‘Mirzapur: The Movie’ के क्लाइमैक्स में ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, मेकर्स को भेजा गया लीगल नोटिस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।