‘Mirzapur: The Movie’ के क्लाइमैक्स में ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, मेकर्स को भेजा गया लीगल नोटिस

Summary :

‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल को लेकर सिंगर रैपरिया बालम ने मेकर्स पर बिना अनुमति गाना इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट को लीगल नोटिस भेजकर गाना हटाने, सार्वजनिक माफी और महाराणा प्रताप के नाम पर स्कूल बनाने की मांग की है। वहीं, टूपर रिकॉर्ड्स का दावा है कि उसके पास गाने के अधिकार थे और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसके लिए उचित लाइसेंस लिया था।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब एक कानूनी विवाद में घिरती नजर आ रही है। क्योंकि फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल किए गए पॉपुलर राजस्थानी गाने ‘शूरवीर’ को लेकर इसके ओरिजिनल क्रिएटर और सिंगर रैपरिया बालम ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि गाने का इस्तेमाल बिना उनकी परमिशन के किया गया और इसे जिस तरह फिल्म में दिखाया गया, उससे राजस्थान की संस्कृति और वीरों का अपमान हुआ है।

Legal Notice For Mirzapur Makers: गैंग वॉर सीन में गाना इस्तेमाल करने पर आपत्ति

Legal Notice For Mirzapur Makers
Legal Notice For Mirzapur Makers (Source: Google)

दरअसल फिल्म के क्लाइमैक्स में एक गैंग वॉर के दौरान ‘शूरवीर’ बैकग्राउंड में सुनाई देता है। रैपरिया बालम के मुताबिक, उन्होंने इस गानें को देश के महान योद्धाओं और आखस तौर से महाराणा प्रताप की शहादत को श्रद्धांजलि देने के मकसद से तैयार किया था। उनका कहना है कि ऐसे गानें को गैंगस्टर किरदारों और वायलेंस सीन के साथ जोड़ना इसके ओरिजनल इमोशन के अपोज़िट है। इसी वजह से उन्होंने फिल्म में गाने के इस्तेमाल के तरीके पर भी कड़ी आपत्ति जताई है।

गाने के कॉपीराइट को लेकर दावा

Mirzapur: The Movie Shoorveer Song Copyright
Mirzapur: The Movie Shoorveer Song Copyright (Source: Google)

रैपरिया बालम के भाई ने दावा किया है कि ‘शूरवीर’ भले ही टूपर रिकॉर्ड्स के चैनल पर रिलीज हुआ था, लेकिन इसके मूल कॉपीराइट और संबंधित प्रमाणपत्र रैपरिया बालम यानी अशोक मांडा के नाम पर हैं। परिवार का आरोप है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट को फिल्म में गाना शामिल करने से पहले इसके आसली कॉपीराइट दस्तावेजों की पूरी तरह जांच करनी चाहिए थी।

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी को नोटिस

Legal Notice To Excel Entertainment
Legal Notice To Excel Entertainment (Source: Google)

गाने के बिना परमिशन के इस्तेमाल किए जाने के मामले में रैपरिया बालम ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को कानूनी नोटिस भी भेजा है। सिंगर के मुताबिक, फरहान अख्तर की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है, जबकि रितेश सिधवानी की टीम ने बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की बात कही थी। इसके बावजूद अब मामला कानूनी लेवल तक पहुंच गया है।

नोटिस में रखी गईं तीन प्रमुख मांगें

Demands In Notice
Demands In Notice (Source: Google)

रैपरिया बालम ने अपने लीगल नोटिस में मेकर्स के सामने तीन मांगें रखी हैं। इनमें सबसे पहले फिल्म से ‘शूरवीर’ को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई है। इसके अलावा उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर ऑफिशियल रूप से माफी मांगने को कहा है। तीसरी और सबसे अहम मांग महाराणा प्रताप के नाम पर एक स्कूल बनाने की है। सिंगर का कहना है कि इस स्कूल के माध्यम से बच्चों को इंडिया के इतिहास और महान योद्धाओं के बारे में शिक्षा दी जानी चाहिए।

टूपर रिकॉर्ड्स ने दी अलग जानकारी

Tooper Records Information
Tooper Records Information (Source: Google)

वहीं, म्यूजिक कंपनी टूपर रिकॉर्ड्स की ओर से कहा गया है कि ‘शूरवीर’ के राइट्स उसके पास थे और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म में गाने के इस्तेमाल के लिए सही लाइसेंस लिया था। फिलहाल इस मामले पर एक्सेल एंटरटेनमेंट, फरहान अख्तर या रितेश सिधवानी की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि मेकर्स इस कॉपीराइट और सांस्कृतिक विवाद का किस तरह जवाब देते हैं।

Read More: Parmish Verma फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, चार पुलिस अधिकारियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।