सुपरस्टार संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं मारी हो, बावजूद इसके त्रिशाला की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। त्रिशाला दत्त इंटरनेट पर जमकर एक्टिव रहती हैं। वो आये दिन फैंस के साथ अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब त्रिशाला अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कर कहर बरपा रही थी।

खैर, त्रिशाला ने 10 अगस्त को अपना 33 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान खास बात बेटी के दिन को स्पेशल बनाने में संजय दत्त ने कोई कमी नहीं छोड़ी। दरअसल बेटी के जन्मदिन पर एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी बचपन की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर अपनी लाडली को बर्थडे विश किया है।

यहां देखें संजय दत्त का इंस्टाग्राम पोस्ट
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी त्रिशाला दत्त की बचपन की तस्वीर शेयर कर उनके लिए एक भावुक नोट लिखा है। संजय दत्त लिखते हैं, जिंदगी ने मुझे तुम्हारे रूप में एक खास तोहफा दिया जब मैं पिता बना। भले ही आप मुझसे बहुत दूर रहतीं हो, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा रिश्ता और भी मजबूत होता जा रहा है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी छोटी बच्ची। इसी के साथ उन्होंने त्रिशाला दत्त को टैग करते हुए एक दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।
इस तस्वीर में त्रिशाला अपने पापा संजय दत्त की गोद में नजर आ रही हैं, और और पापा अपनी नन्ही परी को निहार रहे हैं। त्रिशाला भी रेड कलर के फ्रॉक पहने बड़ी क्यूट दिख रही हैं।

बताते चले संजय दत्त अपनी लाडली बेटी त्रिशाला को बहुत प्यार करते हैं। वहीं त्रिशाला को भी कई बार अपने पापा की तस्वीर सोशल मीडिया पर करते हुए देखा जाता है। बता दें, त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय दत्त और ऋचा की शादी 1987 में हुई थी, जिसके एक साल बाद ही त्रिशाला का जन्म हुआ था। लेकिन शादी के दो साल बाद त्रिशाला की मां का कैंसर से निधन हो गया था, जिसके बाद त्रिशाला दत्त अपने नाना- नानी के साथ विदेश में ही रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



