Sanjeeda Sheikh का किचन में धमाल, फैंस से पूछे मजेदार सवाल

Summary :

संजीदा शेख की कुकिंग तस्वीरें वायरल, इंस्टाग्राम पर पूछा सवाल

संजीदा शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी कुकिंग की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रेड कुर्ती पहनकर किचन में खाना बनाती नजर आ रही हैं। उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें खाना पकाने में मजा आता है। संजीदा का करियर टीवी शो ‘क्या होगा निम्मो का’ से शुरू हुआ था और उन्होंने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है।

मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख ने किचन में खाना बनाते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें खाना पकाने का शौक है। संजीदा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘क्या होगा निम्मो का’ से की और कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शो में नजर आईं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्‍वीरों में संजीदा शेख रेड कलर की कुर्ती में नजर आ रही हैं। वह अपने घर की किचन में खड़ी हैं और खाना बना रही हैं। एक तस्वीर में वह चिकन में मसाले डालते दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में फैंस से मजेदार सवाल पूछा। एक्ट्रेस ने कैप्शन में सवाल करते हुए लिखा- ‘क्या आप सभी को खाना पकाने में मजा आता है?’

एक्ट्रेस के करियर पर नजर डालें तो संजीदा ने 2005 में टीवी शो ‘क्या होगा निम्मो का’ के जरिए एक्टिंग की शुरुआत की। इसमें निम्मो की भूमिका अदा की थी। इसके बाद वह 2007 के ‘कयामत’ में वैंप के किरदार में नजर आईं। उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वह ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘क्या दिल में है’, ‘गहराइयां’, ‘लव का है इंतजार’, ‘एक हसीना थी’ जैसे कई टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं।

उन्होंने कई रियलिटी शो भी किए, जिसमें ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’, ‘जरा नचके दिखा’ शामिल हैं। बता दें कि ‘नच बलिए 3’ में उन्होंने अपने पूर्व पति आमिर अली के साथ भाग लिया था और ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद वह 2008 में आमिर अली के साथ सीरियल ‘क्या दिल में है’ में भी नजर आईं थीं।

संजीदा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बागबान’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन लोगों ने काफी पसंद किया था। वह तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ और कन्नड़ फिल्म ‘शुभम’ में नजर आईं। उन्होंने हर्षवर्धन राणे के साथ ‘जहान’ में काम किया। वह ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’, हॉरर फिल्म ‘काली खुही’ का हिस्सा रही हैं।

वह पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 2012 में एक्टर आमिर अली से शादी की थी। साल 2020 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी आयरा अली का स्वागत किया और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। संजीदा को अपनी बेटी की कस्टडी मिली है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.