बॉलीवुड कुछ ही दिनों पहले एंट्री लेने वाली अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्मों के अलावा अपनी क्यूटनेस से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोडी है। आलम यह है कि सारा अली खान किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

वैसे देखा जाए तो ये भी कहना कुछ गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में सारा अली खान एक इकलौती ऐसी अभिनेत्री है जो ट्रोलर्स का शिकार सबसे कम होती हैं,बल्कि लोग अक्सर उनकी तरीफे करते हुए ही नजर आते हैं।

कुछ दिनों पहले सारा एयरपोर्ट पर अपना लगेज खुद ले जाती हुई दिखी तो अबकी बार सारा ने फिर एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद अब फिर से हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। बता दें कि अभिनेत्री इन दिनों अपनी अगामी फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में थोड़ा व्यस्त हैं।
बीते मंगलवार को वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। जैसे ही सारा एयरपोर्ट से बाहर आई तभी उन्हें फैंस ने घेर लिया और फोटो क्लिक करवाने की जिद करने लगे। एयरपोर्ट के पास कुछ बच्चे भी मौजूद थे जो सारा के साथ फोटो खिचवाना चाहते थे।
तभी सारा ने बच्चों की ख्वाहिश को पूरा करते हुए वह वहां पर रुकी बच्चों के साथ सेल्फी क्लिक करी उसके बाद वो वहां से निकल गई।
सारा अली खान ने एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ-साथ बाकी लोगों के साथ भी बेहद प्यार से फोटो क्लिक करवाई साथ ही सबको नमस्ते भी किया।

अब सारा के इस व्यवहार के लिए लोग उनकी खूब वाहवही कर रहें हैं। आम लोगों का कहना है कि स्टार्स ऐसा नहीं करते हैं। जबकि सारा बहुत डाउन टू अर्थ हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सारा अली खान कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक्टर वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।

ये फिल्म 1 मई 2020 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। सारा इस फिल्म के अलावा लव आजकल 2 में एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



