मां अमृता सिंह की तरह दिखने पर सारा अली खान ने दिया ये बयान, कहा- ‘मैं पिता जैसी हूं’

Summary :

बॉलीवुड की बबली और बेबाक कही जाने वाली सारा अली खान बॉलीवुड में अपना एक अलग ही पहचान रखती हैं।दरअसल अकसर ऐसा कहा जाता हैं की सारा अपनी मां यानी अमृता सिंह की तरह दिखती हैं। लेकिन अब इसी बात को लेकर सारा ने एक बड़ा बयान दे दिया हैं।

बॉलीवुड की बबली और बेबाक कही जाने वाली सारा अली खान बॉलीवुड में अपना एक अलग ही पहचान रखती हैं।  एक्ट्रेस ने सिनेमा जगत में भी कई हिट फ़िल्में दी हैं।  जिसे देखने के बाद फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी करते हैं।  वही सारा के प्रोफ़ेशनल लाइफ से तो सभी वाकिफ होंगे ही साथ ही एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ को लेकर भी सभी लोग वाकिफ हैं।  दरअसल अकसर ऐसा कहा जाता हैं की सारा अपनी मां यानी अमृता सिंह की तरह दिखती हैं।  लेकिन अब इसी बात को लेकर सारा ने एक बड़ा बयान दे दिया हैं।  जिसे सुनने के बाद आप भी शॉक में पड़ जाएंगे।  
सारा अली खान ने दिया ये बयान 
दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने बताया है कि वे लुक्स के मामले में अपनी मां पर गई ज़रूर हैं लेकिन वे पर्सनालिटी के मामले में अपने पिता पर गई हैं. एक्ट्रेस यह भी बताती हैं कि उनके भाई इब्राहिम अली खान के लुक्स भी पिता से मिलते ज़रूर हैं लेकिन वे भी पर्सनालिटी में मां अमृता सिंह के ऊपर गए हैं क्योंकि वे बेहद शांत और गंभीर किस्म के हैं। आपको बता दें कि सारा और इब्राहिम का जन्म सैफ अली खान की अमृता सिंह से हुई पहली शादी से हुआ था।  हलांकि सारा और इब्राहिम के लुक्स को लेकर अकसर बातें सामने आती रहती हैं।  
ये हैं एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट 
वही सारा अली खान के वर्क फ्रंट की करें तो एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नज़र आई थीं।  वहीं, एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म में नज़र आएंगी।  इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है।  वही ख़बरों की मानें तो सारा एक्टर विक्रांत मैसी के साथ भी एक फिल्म में नज़र आने वाली हैं। 

Desk Team