सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी है और बीते दिनों सारा अली खान शूटिंग के सिलसिले स्विट्जरलैंड पहुंची जहाँ इन्होने अपनी यूनिट के साथ खूब मस्ती की।
आपको बता दें इस फिल्म सारा अली खान के अपोजिट लीड रोल में रणवीर सिंह है और इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है रोहित शेट्टी। ये तीनों स्विट्जरलैंड में शूटिंग के साथ खूब मस्ती भी कर रहे हैं।
सारा अली खान ने इस मस्ती की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की और वही से ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में फ्लोरल स्कर्ट और डेनिम शर्ट में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
रणवीर सिंह इन तस्वीरों में इट शर्ट और ग्रे ट्राउजर में दिखे और हमेशा की तरह उनका हैंडसम लुक सभी को पसंद आया। आपको बता दें कि फिल्म ‘सिंबा’ की ज्यादातर शूटिंग हैदराबाद में हुई है और अब फिल्म के एक गाने को शूट करने के लिए ‘सिंबा’ की टीम स्विट्जरलैंड पहुंची है।
https://www.instagram.com/p/Bo1Ws_zHvsL/?utm_source=ig_embed
सारा अली खान इस ट्रिप पर पैराग्लाइडिंग करती दिखी जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। अभी कुछ दिन पहले सारा अली खान वैष्णो देवी दर्शन करने पहुंची थी और उन्होंने वहां की तस्वीरें भी सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
https://www.instagram.com/p/Bo5n7GgHsVf/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BowPB7NHhRq/?taken-by=saraalikhan95
आपको बता दें की सारा अली खान पहले फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली थी। लेकिन निर्माता और निर्देशक के बीच किसी विवाद की वजह से इस फिल्म की रिलीज़ डेट टल गयी है। बता दें कि सारा बी टाउन की उन स्टार्स डॉटर्स में से हैं जो अपने डेब्यू से पहले ही काफी लाइमलाइट में रहती हैं।
https://www.instagram.com/p/Bo3Jpz6HDN7/?utm_source=ig_embed
सारा ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दिखाई देने वाले हैं। रणवीर सिंह और सारा अली खान की ऑन स्क्रीन जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App






