सारा अली खान का हैवी वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, ट्रोलर्स ने उड़ाया सैफ की लाडली का मजाक

Summary :

सारा अली खान अपने बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन से करोड़ों लोगों को इंस्पायर किया है। साथ ही खुद को फिट रखने के लिए अक्सर एक्सरसाइज करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में सारा अली खान का लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

अभिनेत्री सारा अली खान केवल कुछ ही फिल्मों
में नजर आई हैं
, लेकिन बॉलीवुड में बहुत कम समय में, सारा ने ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया
में अपनी जगह बना ली है। 2018 में केदारनाथ के साथ अपनी शुरुआत करने वाले आज लाखों
दिलों की धड़कन बन चुकी है। सारा अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वर्कआउट की
तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

फिटनेस के मामले में एक्ट्रेस काफी सतर्क रहती
हैं। सारा एक लेटेस्ट फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो
में सारा एक्सरसाइज करती दिख रही है जहां उनके फैंस इस वीडियो को देख एक्ट्रेस की
तारीफों के पुल बांध रहे है। वहीं कुछ लोग सारा के इस वीडियो पर जमकर उनकी टांग
खिचांई कर रह है।

सारा अली खान के लेटेस्ट फिटनेस वीडियो को एक
पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में सारा पर्पल और ब्लैक
कलर की स्पोर्ट्स ब्रा के साथ मैचिंग शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही हैं। वीडियो में
एक्ट्रेस जिम में अपनी पूरी लगन के साथ पसीना बहाते देखा जा रहा है।

सारा काफी शिद्दत के साथ एक्सरसाइज करती दिख
रही है। उनकी इसी मेहनत का नतीजा है कि वह आज उनका नाम बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस
में शुमार है। सैफ की लाडली की इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
जहां उनके फैंस जिम में उनकी मेहनत को देख प्रभावित हो रहे है।

वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस की इस वीडियो को लेकर
उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। सारा की इस फिटनेस वीडियो का मजाक बनाते हुए एक
यूजर ने कॉमेंट कर लिखा
,’ये सब सिर्फ कैमरे के लिए होता है।‘
दूसरे
ने लिखा
,’घर के काम के आगे ये वर्कआउट कुछ नहीं होता।‘
वहीं,
एक
अन्य लिखते हैं
,’बस करो मैडम और कितनी पतली होगी।‘

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘गैसलाइट‘ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी नजर आएंगे। हाल ही में सारा के हाथ एक
सुपरहिट फिल्म का सीक्वल लग चुका है। सारा को एक्टर आयुष्मान खुराना के अपोजिट
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में कास्ट किया गया है।

 

Desk Team