सारा अली खान ने शेयर की वजन कम करने से पहले की थ्रो बैक तस्वीर, कार्तिक आर्यन ने किया ये स्वीट कमेंट

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बुधवार को अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और इस तस्वीर के साथ सारा के कैप्शन को देखकर लोग उनके मुरीद बन गए।

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बुधवार को अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की और इस तस्वीर के साथ सारा के कैप्शन को देखकर लोग उनके मुरीद बन गए। अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मशहूर सारा अली खान कि ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है और ये अपनी वजन कम करने कि जर्नी को लेकर लोगों के लिए के प्रेरणा बनी हुई है।
इस तस्वीर में सारा का वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा है और वह अपनी मां अमृता सिंह को गले लगाते नजर आ रही हैं। मां बेटी का प्यार इस तस्वीर में देखते ही बनता है। अब तक इस तस्वीर पर 21 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। 
सारा ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘थ्रो बैक टू वेन आई कुड नॉट बी थ्रोन (थ्रोबैक जब मुझे उठाया या फेंका नहीं जा सकता था)। ब्यूटी इन ब्लैक।’ बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा , ‘ लड़की सारा अली खान लग रही है।

न सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बल्कि अन्य फैंस ने भी इस तस्वीर पर खूब कमेंट किये है और एक फैन ने उनसे पुछा कि आपने इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कितना समय, पैसे और मेहनत की है ? वहीं एक फैन ने कहा वो सारा अली खान की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सम्मान करते है।
आपको बता दें सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले लगभग 90 किलो वजन कम किया था। वह पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) से पीड़ित थी और एक साक्षात्कार में उन्होंने अपनी हालत के साथ अपने संघर्ष के बारे में बताया था।
सारा अली खान ने बताया ,“मैं एक नियमित बच्ची थी । इसने मेरे लिए बहुत मुश्किल खड़ी कर दी पहला – वजन कम करना था और दूसरा – हार्मोन का स्तर बहुत अधिक था। तब मेरे अंदर एक भरम की स्थिति थी और मुझे विश्वास था, मैं भ्रम में थी।
उन्होंने आगे कहा, ” या तो आप पिज़्ज़ा खाइये या फिर आप प्रोटीन पर फोकस कीजिये , या तो आप चॉकलेट खा सकते है या फिर आप सलाद खा सकते है। इसलिए, मैंने अपना सारा वज़न कम कर दिया और मैंने बहुत मेहनत की और अनुशासित जीवन बनाए रखा। 
सारा को आखिरी बार ‘सिम्बा’ में देखा गया था और फिलहाल वह इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल 2’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ काम करते नजर आएंगी। इसके साथ ही सारा डेविड धवन की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ की रीमेक की भी शूटिंग में व्यस्त हैं। 

Desk Team