बॉलीवुड में अब सारा अली खान लेटेस्ट दीवा बन चुकी है। सारा अली खान ने पिछले साल फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया और उसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया। इतना ही नहीं सारा अली खान ने अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कई सारे इंटरव्यू भी दिए और उनकी कई सारी बातें तो चर्चा का विषय भी बनी रही। सारा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कई बातें कहीं जिसमें उनके माता-पिता के अलग होने का मुद्दा भी शामिल रहा है।
सैफ और अमृता के अलग होने को लेकर सारा ने कहा…
सारा अली खान ने बताया कि ऐसे घर में रहना कभी अच्छा नहीं होता है जहां लोग खुश न रहें। मेरे मम्मी-पापा दोनों अभी खुश और अच्छी खासी बिंदास और कूल लाइफ जी रहें हैं। अगर आज वो दोनों एक साथ होते तो शायद वह ऐसी जिंदगी नहीं जी पाते।
और मुझे लगता है उन्हें भी ये सब कुछ महसूस हो चुका है। शुक्र है कि अब मेरे पास एक के बजाय 2 खुशहाल घर है।जहां पर मैं अपने आप को कंफर्टेबल महसूस करती हूं। बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने पहली बार इस मुद्दे पर कॉफी विद करण 6 में बोली थीं।
इसके साथ ही सारा ने ये भी बताया कि जब में डैड,करीना के साथ शादी कर रहे थे तो उस समय भी मां अमृता ने काफी सर्पोट किया। मैं मां के पास दौड़ते हुए गई और उनसे मैंने पूछा कि मैं क्या पहनुंगी तब उन्होंने मुझे सजेस्ट किया कि मैं पार्टी में कौन सी इयररिंग्स पहनूं।


Download Android App
Download iOS App







