लग्जरी गाडी छोड़ दोस्त के साथ ऑटो में सफर करती दिखी सारा अली खान, वीडियो वायरल

Summary :

आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सारा अली खान को ऑटो रिक्शा से जाने में कोई हिचक नहीं है। एक वर्कआउट सेशन के लिए वह ऑटो से जाती नजर आईं।

बॉलवुड अभिनेत्री सारा अली खान जितना अपनी ख़ूबसूरती और एक्टिंग के पसंद की जाती है उतनी ही अपनी साफगोई और चुलबुलेपन की वजह से भी मशहूर है। आये दिन वो कोई न कोई ऐसा काम करती रहती है जिससे उन्हें सुर्खिया मिलती रहती है।

सारा अली खान

इन दिनों भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को तेजी से सहरे भी कर रहे है। एक सेलिब्रिटी होने के बाद भी सारा अपनी असल जिंदगी में कितनी फनी है ये तो हम जानते है पर वो एक जमीन से जुडी शख्स भी है।

सारा अली खान

अगर आप सारा अली खान को ऑटो रिक्शा में बैठा देखें, तो आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सारा को ऑटो रिक्शा से जाने में कोई हिचक नहीं है। एक वर्कआउट सेशन के लिए वह ऑटो से जाती नजर आईं।

सारा अली खान

दरअसल, सारा को बांद्रा में सेलिब्रिटी स्टाईलिस्ट तान्या घावरी के साथ एक ऑटो से बाहर आते देखा गया था। सोशल मीडिया पर छाए एक वीडियो में तान्या ऑटो-रिक्शा चालक से छुट्टे ले रही हैं और दोनों खूब ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।

सारा अली खान

अपने वर्कआउट सेशन के लिए सारा ‘पिलेट्स गर्ल’ के स्लोगन वाला गंजी टॉप और काले रंग की शॉर्ट्स पहने नजर आई। इसके साथ ही अभिनेत्री खुले बालों में हेयरबैंड लगाए और एक गुलाबी रंग का टोट बैग थामे दिखीं।

सारा अली खान

मुंबई में सारा को पहली बार ऑटो में नहीं देखा गया है। इससे पहले भी उन्हें अनन्या पांडेय के साथ ऑटो में देखा गया था, हालांकि मीडिया से बचने के लिए दोनों ने अपने चेहरे छुपा रखे थे।वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो सारा 1995 में आई फिल्म ‘कुली नं. 1’ की रीमेक और ‘लव आजकल 2’ में नजर आएंगी।

सारा अली खान

सिम्बा एक्ट्रेस सारा अली खान इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल – 2 में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही है और इस मूवी की शूटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए है।

देखिये सारा अली खान का वायरल वीडियो : 

सलमान खान की दबंग -3 की रिलीज़ डेट आयी सामने, पर साथ ही एक बुरी खबर भी !

Desk Team