सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। पहले फैंस फिल्म के टाइटल के रिवील होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं टाइटल रिवील होते ही मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी आउट कर दिया है। ‘जरा हटके जरा बचके’ में सारा और विक्की की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाली है।

ऐसे में ये जोड़ी अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। ‘जरा हटके जरा बचके’ के ट्रेलर लॉन्च पर सारा और विक्की ने ऑटो रिक्शा से धमाकेदार एंट्री मारी। इस दौरान पीली साड़ी पहने सारा अली खान काफी हसीन लग रही थीं। वहीं, विक्की भी डेनिम जैकेट और जीन्स में डैपर लगे। ट्रेलर लॉन्च के मौके से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं जिसमें दोनों दिल खोलकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

‘जरा हटके जरा बचके’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक इवेंट रखा गया था। जहां फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स ने अपनी एंट्री से लेकर अपने डांस से इसे धमाकेदार बना दिया। सारा और विक्की दोनों ने मिलकर ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर गर्दा उड़ा दिया। इस दौरान दोनों की एनर्जी देखने लायक थी। दोनों ने अपने हटके अंदाज से पेप्स से लेकर वहां मौजूद फैंस का ध्यान खींचने के लिए एक कमी नहीं छोड़ी।

सबसे पहले तो सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में लग्जरी कार में नहीं बल्कि ऑटो में एंट्री लेते दिखे। इवेंट पर पहुंचते ही दोनों ने ऑटो में खड़े होकर जमकर पोज दिए। अपनी शानदार एंट्री के बाद दोनों ढ़ोल-नगाड़ों के धुन पर जमकर डांस करते भी नजर आए। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग उनके इस अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
फिल्म की स्टोरी लाइन की बात करें तो लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म इंदौर के कपल की है, जो लव मैरीज करता है। हालांकि, कैसे इनका रिश्ता तलाक तक पहुंच जाता है। ये फिल्म में देखने के लिए मिलेगा। ये एक शानदार रोमांटिक कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फिल्म होने वाली है। विक्की और सारा की लव स्टोरी में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी पूरा तड़का लगाया गया है। ट्रेलर में बैकग्राउंड में बज रहे बप्पी लहरी के गानें 80 के दशक की याद दिला रहे हैं।

विक्की और सारा की फैमली ड्रामा ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2 जून को पहले शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान रिलीज होने वाली थी। मगर जवान की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर अब 7 सितंबर 2023 कर दी गई है। सारा और विक्की की जोड़ी को बिग पर्दे पर रोमांस करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



