चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पदयात्रा करीब 25 दिनों के लिए स्थगित कर दी है। पदयात्रा 11 जून से अपने पुराने स्वरूप में फिर से शुरू होगी।प्रशांत किशोर ने सोमवार को समस्तीपुर के मोरवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने के कारण पैदल चलने में कठिनाई हो रही है।
11 जून को मोरवा के इसी मैदान से शुरू होगी यात्रा
किशोर ने कहा कि डाक्टरों का कहना है कि लगातार खराब सड़कों पर प्रतिदिन 20-25 किलोमोटर चलने के कारण ये परेशानी हुई है। डाक्टरों का सुझाव है कि 15-20 दिन पैरों को आराम दिया जाए, इसलिए यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि यात्रा फिर से इसी स्वरूप में 11 जून को मोरवा के इसी मैदान से शुरू होगी और जैसे चल रही थी, वैसे चलती रहेगी।
यात्रा को कुछ दिनों तक स्थगित करने का फैसला
प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पदयात्रा 2 अक्तूबर 2022 को शुरू की थी। इसके बाद से वे लगातार बिहार के गांवों में पैदल चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए पश्चिम चंपारण से चलकर शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली होते हुए 11 मई को समस्तीपुर जिले में प्रवेश किया।इसके बाद पैरों में समस्या आने के कारण डाक्टरों से सलाह ली गई और यात्रा को कुछ दिनों तक स्थगित करने का फैसला सर्वसम्मति से सभी जन सुराज से जुड़े लोगों द्वारा लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



