कहा जाता है कि लड़की जैसे जैसे बड़ी होती है वैसे वैसे माता-पिता को उसके हाथ पीले करने की चिंता सताने लगती है। ऐसा ही कुछ फिल्म इंडस्ट्री में भी दिखाई पड़ रहा है। भारतीय अभिनेता -अभिनेत्रियो के बच्चे जरा से बड़े हुए नहीं कि उनकी फिल्म डेब्यू का इंतजार होने लगता है। हाल ही में देखा जाए सैफ-करीना के बेटे तैमूर और शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम को ही ले लीजिये। फैंस के अनुसार देखा जाए तो अभी से ही इन दोनों को एक-दूसरे का प्रतिद्वंदी मानने लगे हैं। अभी हाल ही में सामने आया कि लंबे समय से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के फिल्मी डेब्यू को लेकर खबरें आ रही थी। सारा के सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू की खबर भी आई थी। लेकिन हाल ही में सारा और सुशांत की जो तस्वीरें सामने आई है, उन्हें देखकर तो यह कन्फर्म हो गया है कि ये वाकई साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही निर्देशक-निर्माता करन जौहर के साथ उनकी लगातार बैठकें और अटकलों को जन्म देती हैं। इससे पहले यह बताया गया था कि करन अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ काम सारा शुरू कर सकते हैं।
रविवार को जब सारा देश भारत -पाकिस्तान का मैच देख रहा थे। उस समय देर रात मुंबई के एक रेस्त्रां में सैफ की बेटी सारा और एक्टर सुशांत को देखा गया जो कि वहाँ डिनर करने पहुंचे थे | जहाँ लोगो ने उनकी तस्वीरें अपने कैमरे में उतार ली , जिसकी वजह से वह दोनों कैमरे में आने से भी नहीं बच पाए | उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
सारा और सुशांत के डिनर पर आने के कुछ देर बाद वहाँ उनकी मां अमृता और डायरेक्टर अभिषेक कपूर भी पहुंचे थे। जिन्हे देखकर अंदाजा यही लगाया जा रहा कि यह डिनर पार्टी बेहद खास थी |
मायानगरी मुंबई शहर से ताजा खबर यह भी है कि रॉक ऑन के निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत का मुख्य किरदार होगा। खबरों के अनुसार सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ ही होगी इसकी शूटिंग साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।
सारा खान बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले अपने आप को फिट साबित करती दिखयी दी



Download Android App
Download iOS App







