नयी दिल्ली : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावी पीढिय़ों के लिए प्रकृति को बचाने के प्रयासों पर बल दिया और कहा कि इस संबंध में पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है और देश के युवाओं को इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने कहा, ”आज विश्व पर्यावरण दिवस है और हमारा संगीत, हमारी कला हमें पर्यावरण संरक्षण करने के लिए भी कहती है। वह यहां स्पिक मैके :युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़ी संस्था: के पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चिंता है और विश्व भारत की ओर देख रहा है।
मोदी ने कहा कि हमें अपनी भावी पीढिय़ों के लिए अपने पर्यावरण को बचाना है। उन्होंने स्पिक मैके को अपने कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का सुझाव दिया। इसके पहले उन्होंने ट्वीट किया, ”अपने पर्यावरण की सुरक्षा और एक बेहतर ग्रह बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस सही समय है। मोदी ने कहा कि इस साल की थीम ‘लोगों को प्रकृति से जोडऩा कुछ और नहीं बल्कि ”अपने आप से जुडऩे का तरीका है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”हम उन सभी लोगों और संगठनों की इच्छाशक्ति एवं प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं, जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



