Sara Ali Khan संग मिस्ट्री मैन को देख लोगों को हुई रूमर्ड BF की फिक्र, बोले- शुभमन गिल कहां हैं?

Summary :

सारा अली खान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। छुट्टियां मनाने के साथ-साथ वे अपने फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही है। एक फोटो में वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं तो लोग शुभम गिल को लेकर सवाल कर रहे हैं।

सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बहुत ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है और सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हर पोस्ट का नजरें बिछाकर इंतजार करते हैं। सारा भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपने हर वेकेशन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
इस बार भी सारा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर की है जिनमें वो काफी क्यूट और ब्यूटीफुल लग रही हैं। एक फोटो में सारा बीच पर नियोन ब्रालेट और शॉर्ट्स पहन नजर आ रही हैं। हालांकि सारा की सभी तस्वीरों में से एक फोटो पर लोगों की नजर ठहर गई है।
इस फोटो में सारा अली खान संग एक मिस्ट्री मैन नजर आ रही है। फोटो में दोनों के पीछे खूबसूरत समुंद्र और एक ब्रिज दिखाई दे रहा है। मिस्ट्री मैन संग सारा को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल की फिक्र होने लगी है और वो एक्ट्रेस की पोस्ट पर कॉमेंट कर अपनी चिंता भी जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल, सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के अफेयर की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई बार दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट भी किया गया है, ऐसे में एक्ट्रेस को अचानक मिस्ट्री मैन संग देखकर लोग उनसे कॉमेंट बॉक्स में शुभमन गिल के बारे में सवाल कर रहे हैं और उनके खूब मजे भी ले रहे हैं।
सारा की पोस्ट पर कॉमेंट कर एक यूजर ने लिखा, शुभमन गिल बुला रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, सारा सिडनी में और शुभमन इंडिया में है। तीसरे यूजर ने सवाल पूछा, शुभमन गिल कहां हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा, हमारी भाभी कैसी हो सारा भाभी जैसी हो। एक और यूजर ने लिखा, शुभमन गिल शादी कर लो हमारी सारा से।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म गैस लाइट में विक्रांत मैसी संग रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा सारा और विक्की कौशल के साथ अनटाइटल फिल्म का हिस्सा भी है। इन दोनों के अलावा सारा के पास मेट्रो इन दिनो और ऐ वतन मेरे वतन भी पाइपलाइन में है। मेट्रो इन दिनो में आदित्य रॉय कपूर और सारा की जोड़ी नजर आने वाली है। 

Desk Team