देशभर में अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे है। ऐसे ही अब एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आय है। जहां अतिक्रमण के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामले को जान के आपके भी होश उड़ जाएंगे।

घर नहीं किया खली तो पुलिस ने लगाई आग
कानपूर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 45 वर्षीय महिला प्रमिला और उसकी 20 वर्षीय बेटी नेहा की जिंदा जलकर मौत हो गई। जी हां इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार परिवार का आरोप है कि पुलिस ने झोपड़ी में आग लगा दी, जिसके बाद मां-बेटी की जलकर मौत हो गई, जबकि पुलिस का दावा है कि महिलाओं ने खुद आग लगाई है। यही हैरान कर देने वाली बात ये है कि मृतक महिला के पति ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिसमें उसने कहा है कि सभी अधिकारियों ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा।
बेटी-मां की जलकर हुई मौत की जानिए कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना के बारे में जब मीडिया ने घर के मुखिया से पूछा तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से उनके मकान को तोड़ा जा रहा है। इसके लिए वह डीएम से मिलने भी गए, लेकिन डीएम ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब वह एसपी से मिलने पहुंचे तो उन्हें भी भगा दिया गया। दरअसल बता दें मामला अतिक्रमण का बतया जा रहा है जहां पिता का आरोप है कि पुलिस घर खली करवना चाहती थी, जिसकी वजह से आग लगाई गयी परन्तु वहीं दूसरी और पुलिस का कहना है कि बेटी और मां ने खुद घर में आग लगाई थी।


Download Android App
Download iOS App



