बिहार के नेता पप्पू यादव का काफिला सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। इस भयानक हादसे में कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। इसके साथ ही पप्पू यादव की कार भी हादसे का शिकार हुई है। इस घटना में वो भी जख्मी हुए है।यह घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव के पास हुई है।
11 लोग घायल हुए घायल
इस सड़क दुर्घटना में पप्पू यादव समेत बक्सर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वाहन चालक सुधीर कुमार के अलावा उनके समर्थक समेत 11 लोग घायल हुए हैं।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे पप्पू
बता दें पप्पू यादव छपरा से लौट रहे थे। वह छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में हुए कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गए थे। यहां से लौटने के दौरान रास्ते में ये घटना हुई। पप्पू यादव बक्सर जिले के जिला अध्यक्ष परमा यादव के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही भोजपुर की सीमा से बक्सर की सीमा में उनका काफिला घुसा तभी पुरवा गांव के पास यह घटना हो गई।
तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई
वही इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के साथ चल रहीं लगभग तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद सड़क पर घायलों की चीख पुकार मच गई। सभी को भोजपुर जिले के शाहपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे को लेकर पप्पू यादव ने बताया कि वह शुक्रगुजार हैं भगवान के कि सब लोग सुरक्षित हैं।
ट्रक के ओवरटेक करने के कारण हुई दुर्घटना
ट्रक के ओवरटेक करने के कारण यह दुर्घटना हुई । पप्पू यादव ने आगे कहा कि इस दुर्घटना में करीब 11 लोग घायल हुए हैं। इसमें उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और दिनेश के अलावा कुछ लोगों के हाथ टूट चुके हैं। किसी के शरीर में चोट है तो किसी के सीने में चोट आई है। बीएमपी के दो सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ एस्कॉर्ट के ड्राइवर को काफी चोट आई है।


Download Android App
Download iOS App



