Diljit Dosanjh की फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ रिलीज होने से पहले ही लगातार विवाद का सामना कर रही है. दिलजीत की इस फिल्म के ट्रेलर में हानिया आमिर को देखने के बाद लोग उनपर बुरी तरह भड़के हुए नजर आ रहे हैं. ‘सरदार जी 3’ की रिलीज पर भारत में रोक लगा दी गई है. वहीं दिलजीत और फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज कर रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तानी स्टार्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था. ऐसे में अब दिलजीत और हानिया की फिल्म ने लोगों के गुस्से को बढ़ा दिया है. बढ़ते विवाद को देख अब सिंगर और एक्टर ने अपनी सफाई पेश की है।
दिलजीत ने मामले पर क्या कहा?
बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए दिलजीत ने कहा, ‘जब ये फिल्म बनी थी, तब सब कुछ ठीक था। हमने इसकी शूटिंग फरवरी में की थी और उस वक्त हालात सामान्य थे। उसके बाद बहुत सारी बड़ी चीजें हुईं जो हमारे नियंत्रण में नहीं थीं। इसलिए प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि अब ये फिल्म भारत में तो नहीं लगेगी, तो इसे ओवरसीज में रिलीज किया जाएगा। प्रोड्यूसर्स का इस फिल्म में बहुत पैसा लगा हुआ है और जब ये फिल्म बन रही थी, तब ऐसा कोई माहौल नहीं था।
मेकर्स का बहुत पैसा लगा है- दिलजीत
दिलजीत दोसांझ ने अपनी बात को पूरे करते हुए इस मामले पर आगे कहा, “निर्माताओं का बहुत पैसा लगा हुआ है और जब ये फिल्म बन रही है थी तब ऐसा कुछ था नहीं,” उन्होंने कहा कि निर्माताओं को पता है कि उन्हें नुकसान होगा. अब स्थिति हमारे हाथ में नहीं है. इसलिए अगर निर्माता इसे विदेश में रिलीज़ करना चाहते हैं, तो मैं उनका समर्थन करता हूं।
View this post on Instagram
सोनाली सिंह ने किया पोस्ट
दिलजीत के अलावा उनकी पूर्व मैनेजर सोनाली सिंह ने इस विवाद को ‘गलत और दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने हमेशा अपनी कला से प्यार और भाईचारे को बढ़ावा दिया है। सोनाली के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग उस वक्त पूरी हो चुकी थी जब भारत-पाक संबंध इतने तनावपूर्ण नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म छोटे बजट में बनाई गई है और इसका नुकसान सीधे उन परिवारों पर पड़ेगा जो इससे आर्थिक रूप से जुड़े हुए हैं।
View this post on Instagram
दिलजीत को बॉयकॉट करने की उठी मांग
वहीं ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर सामने आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है. हर तरफ दिलजीत को बॉयकॉट करने की मांग हो रही है. फिल्म वर्कर्स यूनियन (FWICE) ने भी दिलजीत पर बैन लगाने की बात कही है. यूनियन की मानें तो दिलजीत ने इन हालातों में भी पाकिस्तानी स्टार के साथ काम करके देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है. दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर के अलावा नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर, जैस्मिन बाजवा और सपना पब्बी भी अहम किरदारों में हैं।


Download Android App
Download iOS App



