मशहूर बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा फिल्मों से काफी वक्त से दूरी बनाए हुए है। ऐसे में वो अक्सर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं मलाइका अरोड़ा पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। तभी तो मलाइका के जिम जाने से लेकर वॉक करने की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर छाई रहती है। तो आइए एक नजर डालते हैं एक्टे्रस की उन फोटोज पर जो उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

ये रहा एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट के जरिए सभी फैंस से मुस्कुराने और खुश रहने के लिए कहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह व्हाइट बोल्ड टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं।इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा, ‘हेलो संडे, केवल मुस्कुराएं और खुश रहें।
अपनी इस नई फोटो में मलाइका ऑल व्हाइट यानी की सारे कपड़े सफेद रंग की पहने नजर आ रही हैं,जिसमे वो बहुत हॉट लग रही हैं। मलाइका के पोस्ट पर फैंस के लगातार कमेंट आ रहे हैं।

वैसे अपनी हॉटनेस के जलवे बिखरने के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा की फोटोज को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

गौरतलब है मलाइका फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा भी डांस शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। डांस शो के दौरान भी मलाइका किसी अप्सारा से कम नहीं लगती हैं।

बता दें,इससे पहले मलाइका ने अपनी धर्मशाला ट्रिप की भी कुछ फोटोज साझा की थीं,जहां पर एक्टर अर्जुन कपूर और सैफ अली खान अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे।

मालूम हो मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपना रिश्ता साल 2018 में ऑफिशियल किया था और तभी से यह दोनों स्टार अक्सर साथ में नजर आते हैं। साथ ही अक्सर दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



