शादी से एक दिन पहले गौहर खान- जैद दरबार के स्टाइलिश अवतार ने लूटी महफिल,संगीत समारोह की फोटोज वायरल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान और जैद दरबार की शादी में अब कुछ ही पल बाकी रह गए हैं। वहीं निकाह से पहले इन दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान और जैद दरबार की शादी में अब कुछ ही पल बाकी रह गए हैं। वहीं निकाह से पहले इन दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई है। जहां बीते दिनों गौहर और जैद की हल्दी और मेंहदी की फोटोज सामने आई थी,तो अब वहीं शादी से एक रात पहले इस जोड़ी की अन्य तस्वीरें भी सामने आ रही है। वैसे फोटोज में इस कपल का बेहद स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है। इस दौरान गौहर खान जहां शानदार सूट पहने नजर आ रही हैं तो वहीं जैद भी किसी से कम नहीं लग रहे हैं। 
अब मेंहदी सेरेमनी के बाद गौहर खान और जैद की पार्टी की कुछ बेहतरीन फोटोज सामने आई है,जिसमें गौहर ने ब्लू रंग का सूट पहना है और इसी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल लुक मैचिंग ज्वैलरी भी कैरी की हुई है। 
इतना ही नहीं जैद दरबार ने भी गौहर के साथ मैचिंग करके अपने आउटफिट को चुना है।  मंगेतर गौहर खान के साथ मैच करते हुए ग्रीन शेरवानी में दिखाई दिए जिसमें जैद बेहद हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं।  
वैसे ये जोड़ी साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं और खास बात यह की दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है।
गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसंबर यानी आज के दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वैसे गौहर और जैद की शादी से जुड़ी रस्में 22 दिसंबर से ही शुरू हो गई हैं। शादी की इन रस्मों में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे।
 वहीं दोनों के निकाह का कार्यक्रम मुंबई में किया जा रहा है। इस बात की जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताई है। गौहर ने पोस्ट शेयर करके बताया था कि कोविड-19 के चलते शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल होने वाले हैं। 

Desk Team